ब्रेकिंग न्यूज़

अजनाला मामले में काग्रेस प्रधान वडिंग ने DGP को लिखा पत्र .... ??

- DGP से मांग --- अमृतपाल और उनके समर्थकों पर कार्रवाई करें  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब    

पंजाब के अजनाला में थाने पर हुए कब्जे मांमले को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने DGP पंजाब को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में वड़िंग ने अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने DGP से मामले में तुरंत एक्शन लेने की मांग भी की है। और कार्रवाई न होने से पंजाब पुलिस के हौसले पर असर पड़ने की बात कही है।   

राजा वड़िंग ने DGP को लिखे पत्र में कहा है कि अमृतपाल पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है। गौरतलब है कि अजनाला कांड में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष शुरु से पुलिस और सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वह अमृतपाल की गतिविधियों को भी घेरे में ले चुके हैं। उन्होंने AAP सरकार के कार्यकाल में अमृतपाल के पंजाब में अचानक सक्रिय होने पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं राजा वड़िंग ने DGP पंजाब को लिखे पत्र को अपने ट्वीटर हेंडल पर भी साझा किया है।  

बताने योग्य है कि अमृतपाल सिंह और उसके हजारों समर्थक बीते दिनों जबरन अजनाला पुलिस थाने में घुस गए थे। अमृतपाल सिंह और अन्य समर्थक अपने साथी लवप्रीत सिंह तूफान को छुड़वाने के लिए पुलिस थाने पहुंचे थे। उनकी पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई थी। इस दौरान वह पुलिस थाने तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को साथ लेकर पहुंचे थे। इस घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। इस मामले में पंजाब पुलिस द्वारा फिलहाल तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि सभी विपक्षी पार्टियां पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार से कार्रवाई की मांग कर रही हैं।  


No comments