फिल्म निर्देशक विधू विनोद चोपड़ा का बेटा बना योगराज सिंह का शिष्य .....
- भारतीय टीम का हिस्सा बनना मुख्य मकसद -- अग्नि चोपड़ा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक विधू विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि देव चोपड़ा ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह को अपना क्रिकेट गुरु धारण कर लिया है। और उनकी किर्केट अकेडमी में आजकल खेल के बेहतर गुर ग्रहण कर रहा है।
बता दे कि मुंबई की अंडर -19 टीम के कप्तान अग्नि चोपड़ा इन दिनों चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित डीएवी कालेज में योगराज सिंह से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। इसी मोके पर अग्नि चोपड़ा से हुई वार्ता में उसने बताया कि उनका मकसद भारतीय टीम का हिस्सा बनाना है और इसके लिए उन्होंने योगराज सिंह को अपना गुरु मान लिया है। उसने यह भी कहा कि गुरु योगराज सिंह का उसने काफी नाम सुना था और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के माध्यम से उन्होंने योगराज सिंह से समपर्क किया है।
गौरतलब है कि क्रिकेट के भगवान के नाम से जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पिछले दिनों योगराज सिंह से क्रिकेट कि ट्रेनिंग लेते नजर आये थे, जो कि सोशल मीडिया में काफी चर्चा का विषय बना हुआ था।










No comments