गेंहू की फसल सीजन को लेकर मंडियों में सभी सुविधाएं होंगी उपलब्ध -- AAP नेता ढोट
- पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद बरसट जल्द कपूरथला का करेंगे दौरा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सभी अनाज मंडियों में जो भी सुविधाएं आगामी गेंहू की फसल को ले कर बकाया है और मंडी बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आती है उन्हे जल्द पूरा किया जाएगा ताकि किसानों मजदूरों और आढ़ती वर्ग को सीजन में किसी तरह की कोई भी मुश्किल का सामना न करना पड़े। यह शब्द आप नेता परविंदर सिंह ढोट व कंवर इकबाल ने कहे है। और बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड के नव नियुक्त चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट से हाल ही में हुई उनकी विशेष भेंट में चैयरमेन बरसट ने सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।
आप नेताओ ने बताया कि हरचंद सिंह बरसट के पास सियासी तजुर्बा है और इसी के चलते मंडी बोर्ड जैसे एक बड़े अदारे को उन की काबिलियत से काफी फायदा होगा और वह पंजाब के इस बड़े और एहम विभाग को बुलंदियों के शिखरों पर ले जाएंगे। उन्होंने कपूरथला की मंडियों की एक विस्तृत रिपोर्ट बना कर उन्हे देने के लिए कहा है।जिसमें विशेष तौर पर किसानो आढ़ती और लेबर वर्ग को शामिल कर उनसे कपूरथला में मंडियों के सुधार के लिए होने वाले कार्यों को उलेखित करने के लिए कहा गया है।
आप नेताओ ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार, जो की किसान हितैषी है और अब मंडी बोर्ड के चेयरमैन भी किसानी परिवार से संबंधित है तो अब मंडियों के नवीनकरण का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। जल्दी ही वह कपूरथला की मंडियों का दौरा कर जनहित में किए जाने वाले कार्यों का अध्यन कर रिपोर्ट बना कर मंडी विभाग को सौंपेंगे।
जिसके चलते मंडियों में विकास कार्य जल्दी शुरू हो सके इस के इलावा जिन ग्रामणी क्षेत्रो में मंडी विभाग की और से नई सड़के बनाई जा सकती है उन्हे भी चिन्हित कर इस रिपोर्ट के साथ भेजा जाएगा। जिससे जहा जरूरत है वहां पर नई सड़को का जाल भी बिछाया जा सके। परविंदर सिंह ने बताया की नव नियुक्त चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट जल्द ही कपूरथला का दौरा भी करेंगे और मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक खास मीटिंग के दौरान आने वाले समय में चलाए जाने वाले कार्यों पर चर्चा और चल रहे कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।










No comments