अवैध शराब पर लगाम लगाने के लिए DC के यह नए आदेश .....
- नशा तस्करों की प्रॉपर्टी सील करने के प्रति तेजी लाई जाए, सब डिवीजन स्तर पर कमेटी हो गठित
खबरनामा इंडिया ब्यूरो कपूरथला
कपूरथला के DC विशेष सारंगल ने आबकारी और पुलिस विभाग को अवैध शराब की जांच और अवैध शराब पर लगाम लगाने के लिए सबडिवीजन स्तरीय संयुक्त समिति गठित करने को कहा है।
सारंगल ने आज आबकारी विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि इन संयुक्त समितियों को विशेष रूप से जिले में नदियों के किनारे संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ानी होगी।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नशा तस्करों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ ही नशीले पदार्थों से संबंधित मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए आबकारी विभाग के साथ मिलकर काम करने को कहा है।
वहीं बैठक में मौजूद एसपी D .हरविंदर सिंह ने कहा है कि न केवल नशा तस्करों को पकड़ने के अलावा जिले में नशा पीड़ितों के पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए SP और DSP को शामिल कर एसएसपी के मार्गदर्शन में नशा प्रभावित क्षेत्रों में पंजाब पुलिस द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया है।










No comments