मॉडर्न जेल के बाथरूम में कैदी ने लगाया फंदा, मौत ....
- बाथरूम की खिड़की की ग्रील से कपड़ा बांध देर रात लगाया का फंदा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के जिला होशियारपुर की मॉडर्न जेल के बाथरूम में एक कैदी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर है। बताया जा रहा है कि हत्या के मामले में जेल में बंद कैदी ने बाथरूम में खिड़की की ग्रिल से कपड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उक्त कैदी रोहित वशिष्ठ को माननीय अदालत में उम्रकैद की सजा हुई थी।
वहीं दूसरी तरफ परिजनों का आरोप है कि उनके लड़के पर झूठा केस बनाकर फसाया गया था इसी वजह से वह परेशान रहता था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहित वशिष्ठ ने जेल में ही कपड़े को पहले रस्सी की तरह बनाया। उसके बाद जब रात को बैरक में सभी कैदी सो गए को वह चुपके से बाथरूम में गया। और उसने बाथरूम की खिड़की में लगी ग्रिल से फंदा बनाया और उसके साथ वह लटक गया। सुबह जब कैदी उठे और शौच के लिए गए तो उन्होंने रोहित को फंदे से लटका हुआ देखा।
रोहित द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद अन्य कैदियों ने तुरंत इसकी सूचना जेल प्रबंधन को दी। जेल स्टाफ ने पुलिस को बुलाकर उसके शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
सिविल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि 2020 में एक हत्या का मामला हुआ था जिसमें पुलिस ने सिर्फ एकतरफा कार्रवाई कर उनके लड़के को आरोपी बनाया था। और संबंधित पुलिस ने हत्या के कारणों को बिल्कुल भी नहीं जांचा और न ही रोहित का पक्ष सुना गया।
उन्होंने यह भी बताया कि अभी हाल ही में पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर रोहित को उम्रकैद की सजा सुना दी गई। अभी वह केस को ऊपरी अदालत में ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसने दुखी होकर आत्महत्या कर ली। जेल में मिलने के लिए उससे सिर्फ उसकी माता आती थी। उन्हें भी रोहित ने आने से मना कर दिया था।













No comments