ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लगेंगे CCTV कैमरे ....

- 15584 सरकारी स्कूलों के लिए 26.40 करोड़ का फंड जारी  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की पर्किर्या में मान सरकार कई सरकारी स्कूलों को हाईटेक करने के क्रम में अब राज्य के 15584 सरकारी स्कूलों को CCTV कैमरों से लैस करने का फैसला किया है। इसके लिए 26 करोड़ 40 लाख रुपए जारी भी किए जा चुके हैं।  

बता दे कि पंजाब सरकार ने 21 जनवरी 2023 को स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरआत की थी। इस योजना के तहत सभी सरकारी स्कूलों को नवीनतम टेक्नोलॉजी से अपग्रेड करने की बात कही गई थी।  

पंजाब के स्कूली छात्रों की सुरक्षा सहित शिक्षा व्यवस्था की देखरेख के लिए इन CCTV कैमरों को इंस्टॉल किया जाएगा। हालांकि कैमरे लगाने की निर्धारित समय सीमा बारे राज्य सरकार द्वारा फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। सरकार के दावे के अनुसार फिलहाल कैमरे लगाने का काम शुरू किया जाना है। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य के 80 प्रतिशत स्कूलों में कैमरे लगाए जाने की जानकारी दी है।   

वहीँ CM भगवंत मान ने बीते समय में पंजाब के स्कूली छात्रों की आवाजाही के लिए बसें चलाए जाने की घोषणा भी की है, लेकिन यह योजना कब पूरी की जाएगी, इस बारे पंजाब सरकार द्वारा फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। CM ने पटियाला के स्कूली दौरे के दौरान यह घोषणा की थी। बच्चों की सुरक्षा और ट्रांसपोर्टेशन सुविधा के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए CM मान द्वारा बसें चलाने बारे कहा गया है।    

No comments