स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे धंधे का पर्दाफाश, 10 राउंडअप... ??
- बंद कमरे में लगती थी जिस्म की बोली, एंट्री फीस 1500, मामला दर्ज
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। लुधियाना, पंजाब
पंजाब के लुधियाना की डिवीजन 8 पुलिस ने में पुलिस ने फिरोजपुर रोड पर ओमेक्स प्लाजा नजदीक चल रहे एक स्पा सेंटर पर रेड की। जहाँ आपत्तिजनक कार्य करने वाली 10 महिलाओं व पुरुषों को पुलिस ने राउंडअप किया है। पुलिस फ़िलहाल मामले की जाँच शुरू करते हुए काबू किये युवक, युवतिओं की पहचान के लिए उनके आईडी कार्ड की जाँच करनी शुरू की है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस स्पा सेंटर के काउंटर पर मैनेजर एंट्री के 1500 हजार रुपए वसूलता है। जिसके बाद बंद कमरे में महिलाओं के जिस्म की बोली लगती है। बताया यह जा रहा है कि 1500 से 3 हजार तक युवतियां ग्राहकों से एक्सट्रा सर्विस के नाम पर पैसे लेती हैं। पुलिस ने जब स्पा सेंटर पर रेड की तो अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है। कई युवक तो अभी स्पा सेंटर में जाने की तैयारी में ही थे जो छापामारी की खबर सुन बाहर से फरार हो गए।
बता दें लुधियाना के इस क्षेत्र से पुलिस को कई बार लोगों की भी शिकायतें मिल चुकी थी कि स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम हो रहा हैं। जिस कारण पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू के आदेशों पर पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पा सेंटर का रिकॉर्ड भी खंगाला है। जिसके आधार पर रोजाना जो ग्राहक आते हैं, उनके आईडी प्रूफ व अन्य दस्तावेज भी पुलिस ने चेक किए है। पुलिस ने स्पा के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीँ ACP जसरूप कौर बाठ के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी इस स्पा सेंटर में गलत काम हो रहे हैं। जिस कारण पुलिस ने रेड की है। इस दौरान लगभग 10 लोगों को राउंडअप किया है। काबू किये लोगों की पहचान के लिए उनके आधार कार्ड, आईडी प्रूफ चेक किये जा रहे हैं।














No comments