ब्रेकिंग न्यूज़

हिंदू कन्या कालेज में युवा उत्सव --- युवाओं ने ढोल की थाप पर डाला भंगड़ा ...

 - भाषण प्रतियोगिता में सुखराजदीप कौर और कविता लेखन में नवदीप कौर ने पहला स्थान हासिल किया   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

 

हिंदू कन्या कॉलेज, कपूरथला में नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से एक जिला स्तरीय मेगा इवेंट युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को एक विकसित भारत के निर्माण के लिए जागरूक करना, भारत की एकता को बनाए रखना, गुलामी के हर विचार से छुटकारा पाना और भारत की समृद्ध विरासत की भावना पैदा करना था। इस आयोजन में ADC कपूरथला परमजीत कौर मुख्य अतिथि और डिप्टी मेयर विनोद सूद विशेष अतिथि थे।    

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का फूलों से स्वागत करने के बाद ज्योति प्रज्ज्वलन की रस्म अदा की गई। जिला यूथ अधिकारी गगनदीप कौर ने समारोह में उद्घाटन विचार प्रस्तुत किए। युवाओं ने प्रेरणादायक गीत "हम होंगे कामयाब" और जोशीले भांगड़ा के लोक नृत्य ने दर्शकों का मनोरंजन किया।  

कर्नल जयवीर सिंह निदेशक भर्ती ने अग्निपथ योजना के बारे में एक सूचनात्मक PPT प्रदर्शित करते हुए विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि परमजीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। 

जिला यूथ अधिकारी गगनदीप कौर ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में सुखराजदीप कौर ने पहला, अमित कुमार ने दूसरा और कन्नन ने तीसरा स्थान पाया। कविता लेखन में नवदीप कौर प्रथम, जसकरणजीत कौर द्वितीय व मनप्रीत कौर तृतीय रहीं। पेंटिंग में रवदूर कौर ने पहला, अंशु कुमारी ने दूसरा व अमनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान पाया। मोबाइल फोटोग्राफी में सुनारप्रीत सिंह ने पहला, युविका कुमारी ने दूसरा व आकृति ने तीसरा स्थान हासिल किया और समूह सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रुप सांग में हिंदू कन्या कालेज ने पहला, भांगड़ा ग्रुप में शेर-ए-क्लब ने दूसरा और दिव्य एंड ग्रुप सुल्तानपुर लोधी ने तीसरा स्थान पाया।   

इसके अलावा विभिन्न शैक्षिक और दिलचस्प गतिविधियों का आयोजन किया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र, नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. अर्चना गर्ग ने कॉलेज YSC की संयोजक मैडम परमजीत कौर की पहल की सराहना की और सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को कुछ करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।   

इस अवसर पर सदस्य ओपी बहल, हरिबुद्ध सिंह बावा विशेष रूप से उपस्थित थे। मंच का संचालन हिंदी विभाग की डॉ. तजिंदर कौर ने किया।  

No comments