ब्रेकिंग न्यूज़

अमृतपाल सिंह पहुंचे श्री दरबार साहिब, कहा --- सैद्धांतिक तौर पर कोई गलत साबित कर दे तो झुक जाऊंगा ...

- श्री अकाल तख्त साहिब सिखों का सर्वोच्च न्यायालय है वह कहीं भी बुलाएंगे तो जाऊंगा -- अमृतपाल सिंह   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। अमृतसर       

"वारिस पंजाब दे" के जत्थेदार अमृतपाल सिंह आज श्री दरबार साहेब में माथा टेकने व श्री अकाल तख्त साहिब पर नतमस्तक होने के लिए पहुंचे है। अपने सुरक्षाकर्मियों व हथियारों के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे अमृतपाल ने कहा कि गुरुओं ने हमें मीरी-पीरी का सिद्धांत दिया है। लोगों को खुश होना चाहिए कि हम पुरानी रिवायत फिर शुरू कर रहे हैं।   

वहीं दूसरी तरफ अमृतपाल सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से बनाई गई कमेटी के बारे में कहा कि अगर सिखों का सर्वोच्च न्यायालय कहीं भी बुलाएगा, वह जरूर जाएंगे। वह श्री अकाल तख्त साहिब से भगौड़े नहीं हैं। अमृतपाल सिंह ने कहा कि वह कमेटी के सामने अपना पक्ष रखेंगे। सैद्धांतिक तौर पर वह गलत नहीं हैं। अगर कोई सैद्धांतिक तौर पर गलत साबित कर दे तो वह झुकने को तैयार हैं।   

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमृतपाल सिंह ने कहा कि उनका पक्ष वही रहेगा, जो कहते आए हैं। उनके पास ऐतिहासिक हवाले हैं। संत करतार सिंह से लेकर वर्ल्ड वार 2 तक जो भी हुआ, उनका हवाला उनके पास है। इसलिए हम अपना पक्ष रखेंगे और वह अपना।    

अमृतपाल सिंह ने कहा कि जब तक भगवान ने सांस लिखे हैं, उन्हें कोई खतरा नहीं हे। इसकी फिक्र गुरुओं को अधिक है। जो एजेंसियां जान का खतरा होने का बोल रही हैं, उन्हीं का सबसे अधिक खतरा है।   

No comments