बड़ी खबर ----- ब्रिसबेन में हिंदू मंदिर की दीवार तोड़ी, खालिस्तानी नारे भी लिखें.....
- खालिस्तान समर्थकों ने की यह हरकत, भारत विरोधी नारे दीवार पर लिखे
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। ऑस्ट्रेलिया
भारत में हिंदू-सिखों में फूट डालने के लिए अब विदेशी धरती पर खालिस्तानी समर्थकों ने एक मंदिर की दिवार तोड़ खालिस्तानी और भारत विरोधी नारे लिखने की घटना सामने आइए है। आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन से वायरल विडिओ में ब्रिसबेन में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर हमला बोल दिवार तोड़ी गई है। साथ ही मंदिर की दूसरी दीवार पर खालिस्तान के समर्थन और भारत के खिलाफ भी दीवारों पर नारे लिखे गए। विदेशी धरती आस्ट्रेलिया में यह हिंदू मंदिर पर एक महीने के भीतर ही दूसरा हमला है।
जानकारी अनुसार आस्ट्रेलिया के दक्षिणी ब्रिसबेन में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के आसपास हिंदुओं की काफी आबादी है। यहां लोग सुबह और शाम को पूजा अर्चना के लिए आते हैं। सुबह जब लोग पूजा अर्चना के लिए आए तो देखा कि दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे हुए थे। मंदिर की चारदीवारी भी तोड़ी हुई थी। भारत विरोधी नारों के साथ-साथ भिंडरावाला को शहीद लिखा हुआ था।
विदेशी धरती पर खालिस्तानी समर्थकों की ऐसी ओछी हरकत से हिंदू समुदाय के लोगों में रोष के साथ साथ गुस्सा भी है। मंदिर के पुजारी सतिंदर शुक्ला के अनुसार इस बारे में वहां के प्रशासन को बता दिया गया है और अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। ब्रिसबेन के हिंदू नेताओं ने कहा कि खालिस्तानी 1984 में हुए दंगे में सिखों के कत्ल के लिए हिंदुओं को दोषी मानते हैं। इस वजह से वह अक्सर हिंदुओं के साथ यहां पर झगड़ते हैं।














No comments