कपूरथला में वन विभाग की 51 कनाल भूमि कब्जा मुक्त करवाने की करवाई शुरू ...
- वन विभाग की भूमि पर गांव के कुछ लोगों द्वारा किया गया था कब्जा --- रेंज अफसर
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला की तहसील सुल्तानपुर लोधी के गांव मंड अलुवाल में सीमा संख्या 179 के तहत वन विभाग की 51 कनाल 5 मरले भूमि की निशानदेही करवाई गई जो कि अवैध कब्जा धारियों के पास है। इस भूमि को कब्जामुक्त करवाने की कार्यवाही की है।
नलिन यादव, IFS डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर, जालंधर ने कहा कि जिला प्रशासन, विशेष रूप से सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर लोधी चंद्र ज्योति सिंह IAS के सहयोग से इस जमीन की निशानदेही करवा अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।
वही सुलतानपुर लोधी SDM चंद्र ज्योति सिंह ने बताया कि गांव मंड अलुवाल में वन विभाग की जमीन पर लोगों द्वारा किए गए कब्जे को मुक्त करवाने के पहले चरण में आज वन विभाग के अधिकारियों के समक्ष निशानदेही करवाई गई है।
वन विभाग के रेंज अफसर दविंदर पाल सिंह ने बताया कि उक्त भूमि पर काफी लंबे समय से गांव के चार पांच लोगों दवारा कब्जा किया हुआ था। अब उच्च अधिकारियों की दखलंदाजी के बाद निशानदेही के उपरांत इस भूमि को कब्जा मुक्त करवाने का कार्य शुरू किया गया है।
इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। इस मौके पर वन विभाग के रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर के कर्मचारी देवेंद्रपाल सिंह,. मनोज कुमार और एस. प्रीतपाल सिंह और एस. कुलदीप सिंह वन रक्षक व अन्य फील्ड स्टाफ मौजूद थे।














No comments