ब्रेकिंग न्यूज़

निगम कर्मचारियों की धक्केशाही बदार्शत नहीं करेगा भाजयुमो -- नितिन चड्ढा

- रेहड़ी, खोमचो और फड़ीवालों के निगम दवारा चालान काटने को बताया गलत  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। फगवाड़ा       

कपूरथला की तहसील फगवाड़ा के नगर निगम कर्मिओ द्वारा शहर में रेहड़ी, खोमचो और फड़ीवालों के चालान काटे जाने की गतिविधि को गलत करार देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कपूरथला के वरिष्ठ नेता नितिन चड्ढा ने कहा कि सरकार के पास पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को देने के लिए रोजगार नहीं है। यदि कोई अपनी छोटी-मोटी दुकानदारी करना चाहता है तो उसमें भी अड़चन डाली जा रही है। गरीब रेहड़ी वालो को भारी भरकम जुर्माना ठोका जाता है।   

नितिन चड्ढा ने निगम कर्मचारियों के व्यवहार के प्रति भी आपत्ति जताई और चेतावनी दी कि यदि कार्पोरेशन ने अपना रवईया न बदला और गरीब जनता को रोजी-रोटी कमाने से रोका गया, तो युवा मोर्चा की तरफ से तीखा आंदोलन शुरु किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सतनामपुरा क्षेत्र में आज निगम कर्मचारियों द्वारा जिन लोगों के चालान काटे गए हैं वह कोई स्थाई अतिक्रमणकारी नहीं बल्कि छोले-भटूरे, जूस आदि की रेहडिय़ां लगा कर अपना परिवार पालते हैं।   

भाजयुमो नेता ने कहा महंगाई के इस दौर में गरीबों की समर्था नहीं है कि वह हजारों रुपए किराये वाली दुकानों में काम-धंधा कर सकें। इसलिए सडक़ किनारे रेहड़ी या फड़ी लगाने को विवश हैं। यदि उनके साथ सरकारी गुंडागर्दी होगी तो पेट पालने के लिए अपराधिक गतिविधियों के लिए मजबूर होंगे। 

उन्होंने पंजाब सरकार से सवाल किया कि क्या भगवंत मान सरकार उन्हें स्वाभिमान से रोजी कमाना छोड़ कर लूटपाट, चोरी अथवा नशा तस्करी के अंधेरे कूंए में धकेलना चाहती है। साथ ही निगम कमिशनर डा. नयन जस्सल को भी अगाह किया कि निगम कर्मचारियों पर लगाम कसी जाए। वरना समूह शहर वासियों को साथ लेकर निगम दफ्तर का घेराव किया जाएगा।    

No comments