ब्रेकिंग न्यूज़

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर नाबालिग से किया दुष्कर्म ... ??

- परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब के लुधियाना में 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के उपरांत दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद संबंधित थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।  

जानकारी अनुसार राजपुरा के गुलशन नामक युवक ने 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा से इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप की और आरोपी युवक ने 15 सितंबर 2022 को युवती को मिलने के बहाने बुलाया। आरोपी उसे अज्ञात स्थान पर ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्करण किया। और आरोपी युवक ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली।  

छात्रा ने जब युवक को गलत काम करने से रोका तो उसने धमकी भी दी। उसके बाद अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर आरोपी ने उससे कई बार रेप किया। पीड़िता ने आखिर प्रताड़ना से तंग आकर पूरी घटना परिजनों को बता दी।  

परिजनों ने थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। युवती के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।  


No comments