ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में ASI के NRI बेटे ने घर में घुसा दी कार --- 6 साल का बच्चा गंभीर जख्मी ....

- गाड़ी में से मिली पुलिस वर्दी, कार जब्त, आरोपी हिरासत में 

- पीड़ित बच्चे के अभिभावकों के बयान पर की जाएगी कार्रवाई -- SHO 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

कपूरथला के गांव कूकां में पंजाब पुलिस के ASI के NRI बेटे ने देर शाम तेजरफ्तार एक्सयूवी गाड़ी गेट तोड़कर घर में घुसा दी। बताया यह भी जा रहा है कि उस समय वह कथित नशे की हालत में था। इस घटना में घर में खेल रहा छह साल का बच्चा चपेट में आकर गंभीर जख्मी हो गया, जिसे पहले भुलत्थ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जालंधर रेफर कर दिया गया है।   बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।   

पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। गाड़ी में पुलिस कर्मी की वर्दी भी बरामद हुई है। थाना बेगोवाल की पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

बेगोवाल थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि देर शाम करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव कूकां में NRI प्रीतम सिंह के घर पर किराये पर रहे परमजीत सिंह के घर का गेट तोड़कर एक एक्सयूवी गाड़ी PB-09 AL-1957 घुस गई है। मौके पर पहुंच जांच शुरू की तो देखा कि 25 वर्षीय सरबजीत सिंह वासी गांव नंगल लुबाना तेज रफ्तार गाड़ी सीधे गेट तोड़कर अंदर ले आया, जिसकी चपेट में आकर परमजीत सिंह का 6 साल का बेटा सुमित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे तुरंत पहले भुलत्थ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जालंधर रेफर कर दिया गया।   

थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी युवक कथित नशे की हालत में था। उसका मेडिकल करवाय गया है, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल गाड़ी को कब्जे में लेकर सरबजीत सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।   

SHO के अनुसार जांच अधिकारी ASI लखविंदर सिंह को पीड़ित बच्चे व उसके अभिभावकों के बयान दर्ज करने के लिए भेज गया है। बच्चे के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने माना कि गाड़ी एएसआई मनजीत सिंह की है, जिसमें से उनकी पुलिस की वर्दी भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि युवक एनआरआई है।   

No comments