ब्रेकिंग न्यूज़

शराब नीति के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा --- CBI से जांच की मांग ...

- प्रदेश में जिला स्तर पर भाजपा नेताओं ने गवर्नर के नाम दिया मांग पत्र   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो कपूरथला     

दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में लाई गई शराब नीति के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि शराब नीति के साथ आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों का पैसा खाना चाहती है। भाजपा नेताओं ने प्रदेश में जिला स्तर पर डीसी को ज्ञापन सौंपा और पॉलिसी को पंजाब में लागू करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।   

वहीं दूसरी तरफ पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान श्वेत मलिक ने बताया कि दिल्ली की शराब एक्साइज पॉलीसी के कारण वहां के डिप्टी सीएम मनीष सिसोसिदया आज जेल में हैं। शराब पॉलिसी में ठेकेदारों की कमीशन कम कर दी गई और राज्य का मुनाफा कम कर दिया गया। इतना ही नहीं, ठेकेदारों को पैसे पार्टी फंड में जमा करवाने के लिए कहा गया। यही पॉलिसी पंजाब में लाई जा रही है। भाजपा इसका विरोध करती है।   

कपूरथला में भी भाजपा जिला महासचिव एडवोकेट पीयूष मनचंदा व सर्कल कपूरथला अध्यक्ष राजिंदर सिंह धंजल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम डीसी कपूरथला विशेष सारंगल को ज्ञापन सौंपा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब में लागू की गई शराब नीति की सीबीआई से जांच करवाई जाए।  

इस मौके पर भाजपा नेताओं में विशेष रूप से धर्मपाल महाजन, डॉ. रणवीर कौशल, अमरदीप गुजराल, रोशन सभरवाल , दविंदर धीर कार्यालय सचिव, सनी बैंस जिला महामात्री युवा मोर्चा, कमल प्रभाकर, गुरप्रीत भट्टी, अमन पुरी आदि मौजूद थे।   

No comments