ब्रेकिंग न्यूज़

SSP राजपाल संधू का साइकेपियन लोगो ने किया स्वागत ..

- कपूरथला में बतौर SSP राजपाल की नियुक्ति से कानून व्यवस्था पहले से बेहतर होगी -- साईकेपियन   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

कपूरथला के नव नियुक्त SSP राजपाल संधू का सैनिक स्कूल के पूर्व सह पाठियो, जिन्हे स्कूली भाषा में साइकेपियन कहा जाता है. ने स्वागत कर खुशी महसूस की क्योंकि नवनियुक्त SSP राजपाल सिंह संधू भी सैनिक स्कूल के ही छात्र रहे हैं।    

इस दौरान इस शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे मंडी आढ़ती एसोएशन के प्रधान विपन और सुशांत भाटिया सचिव कपूरथला नगर कारपोरेशन ने कहा की राजपाल संधू एक अच्छे व्यक्तित्व वाले एक ईमानदार अमन पसंद व्यक्ति है और जिला कपूरथला में उनकी बतौर SSP नियुक्ति से जहा कानून व्यवस्था आगे से दरुस्त होगी। वही आम लोगो और पुलिस के बीच तालमेल भी बढ़ेगा।   

उन्होंने कहा की उनकी इस नियुक्ति से हर साइकेपियन गोरवंतित महसूस कर रहा है। और उम्मीद करता है कि राजपाल संधू जिनके पूर्वजों का भी कपूरथला से पुराना संबंध हैं कपूरथला के लोगो की बेहतरी के लिए एक मिसाल के रूप में काम करेंगे।   

उन्होंने यह भी कहा की हर कपूरथला नागरिक का भी यह फर्ज बनता है की वह पुलिस विभाग की हर संभव मदद करे ताकि आने वाले समय में आपसी तालमेल से पुलिस की कारगुजारी को और बढ़िया बनाया जा सके।   

No comments