बठिंडा विजिलेंस कार्रवाई पर CM मान की प्रतिक्रिया ... ??
- दोषी बख्शा नहीं जाएगा किसी भी पार्टी का हो
खबरनामा इंडिया ब्यूरो पंजाब
पंजाब के बठिंडा सर्किट हाउस में विधायक के कथित PA पर हुई विजिलेंस की कार्रवाई के बाद CM भगवंत मान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। वह चांदपुर रुड़की में लौंगोवाल जंग के नायक ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी की यादगार का उद्घाटन करने व परिवार से मिलने गए थे। मंच से उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू जंग की बात कही है।
बठिंडा रिश्वत मामले बारे CM मान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कल क्या हुआ, सभी ने देखा। भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। AAP यह नहीं देखती कि ब्रैकेट में किस पार्टी का नाम लिखा हुआ है। उनका कहना था कि 3 करोड़ लोगों ने उन पर व ईमानदार आम आदमी पार्टी पर विश्वास किया है। जो एंटीक्रप्शन मूवमेंट से निकली हुई है।
CM भगवंत मान का कहना है कि अब वह वही काम करेंगे, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो। 75 साल हो गए लोगों को लीडरों ने उन्हें सिर्फ गलियों-नालियों में ही उलझा कर रखा था। अब पंजाब के लोगों की अपनी सरकार है। ऐसा जीवन स्तर बनाया जाएगा कि गरीब परिवार का बच्चा डॉक्टर इंजीनियर बने और घर 3 लाख रुपए महीना ईमानदारी से कमा कर घर लेकर जाए।













No comments