ब्रेकिंग न्यूज़

शिवरात्रि के पर्व पर भक्तों ने शिव भोले का किया अभिषेक ....

- श्री ब्रह्मकुंड मंदिर में प्राचीन शिवलिंग पर पंचामृत किया जा रहा अभिषेक, अन्य मंदिरों में लगा भक्तों का तांता    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

भगवान भेलेनाथ के भक्त आज।  । महाशिवरात्रि का पावन पर्व मना रहे है। इस पावन मौके पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर भक्त अपनी मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। शहर के मंदिरों में शिव भक्तों का ताता लगा हुआ है जबकि प्राचीन रामपुर के मंदिर में मेले जैसा माहौल भला हुआ है। श्रीरामपुर मंदिर में विशेष प्राचीन शिवलिंग का जलाभिषेक कर भक्त भोलेनाथ से अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रही है।   

हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में आज के दिन भोले बाबा को प्रसन्न करना आसान होता है। विवाहित महिलाएं परिवार की सुख शांति और सदा सौभाग्यवती होने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखती हैं।    

इसी तरह लड़के भी अच्छे भविष्य, सुखी जीवन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपवास रहते हैं और महाकाल की पूजा आराधना करके शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। लोग इस मौके पर आप अपने करीबियों, परिजनों एक दूसरे को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हैं और उनके सुखमय भविष्य की प्रार्थना करते हैं। आप भी इस मौके पर अपने प्रियजनों और दोस्तों को महाशिवरात्रि की आकर्षक तस्वीरों के साथ शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।  


No comments