लुटेरों ने PNB बैंक को फिर बनाया निशाना ..
- 4 लुटेरों ने हथियारों के दम पर 17 हज़ार लूटे
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। अमृतसर
पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर लुटेरों ने PNB बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस बार 4 लुटेरों ने हथियारों के बल पर इस बैंक से 17 हज़ार रुपए लूटे है। जबकि उनका एक साथी बैंक के बाहर ही खड़ा रहा। बताने योग्य है कि कुछ दिन पहले ही बैंक में आग लग गई थी। जिसके चलते बैंक ऑपरेशनल मोड़ में नहीं था।
जानकारी अनुसार अमृतसर के चोगावा क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कुछ दिन पहले ही बैंक में आग लगी थी, जिसके चलते बैंक बंद था सिर्फ एजेंट ही आते थे और रिपेरिंग चल रही थी वह लेबर काम कर रहे थे। दोपहर को 4 लुटेरे बैंक के अंदर दाखिल हुए और कैशियर मंजीत कौर के पास जाकर उसे हथियार दिखा कैश लेकर भाग गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल के नजदीक लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर लुटेरों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी यह भी है कि आज सिर्फ 25000 की पेमेंट ही आई थी जिसमें से 8000 बांटे गए थे। और बकाया लगभग 17 हज़ार लुटेरे लुट कर भाग गए। बताया जा रहा है कि उन सभी के पास पिस्टल थे, दो मोटरसाइकिल से आए थे जो की बिना नंबर के थे। बैंक में कुछ दिन पहले आग लगने के कारन बैंक में लगे CCTV ख़राब थे। और गार्ड तो पहले से ही नहीं था। घटना स्थल के नजदीक लगे कैमरो से लुटेरों की की फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
बता दें कि 16 फरवरी को भी अमृतसर के पाश एरिया रानी बाग में भी पंजाब नेशनल बैंक से हुई थी लूट जिसमें पुलिस ने सोमवार को ही लुटेरों को पकड़ा है।














No comments