ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व DSP सेखो को पुलिस ने किया गिरफ्तार .. ??

- माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के खिलाफ गलत टिप्पणी व शब्दावली का किया था इस्तेमाल  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब के लुधियाना से संबंधित पूर्व DSP बलविंदर सेखों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। DSP सेखों के खिलाफ हाईकोर्ट ने सोमवार को ही अरेस्ट वारंट जारी किया था। DSP ने हाईकोर्ट के जज पर भ्रष्टाचारी व सरकारों से मिलीभगत सहित कई संगीन आरोप लगाए थे। और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के खिलाफ गलत टिप्पणी व शब्दावली का इस्तेमाल किया गया था।  

माननीय अदालत ने पुलिस को DSP सेखों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। वहीं दूसरी और सेखों के अनुसार वह पंजाब के लोगों के हित में लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी से डरने वाले नहीं है।  

बता दे कि DSP बलविंदर सेखों ने पंजाब में बढ़ रहे नशे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने पंजाब के दो पूर्व DGP सुरेश अरोड़ा, दिनकर गुप्ता व अकाली दल समेत कई पार्टियों के नेताओं द्वारा नशा बेचने के आरोप लगाए हैं। सेखों का कहना था कि अदालत की ओर से इस मामले में एक्शन नहीं लिया जा रहा, जबकि दो दिन पहले भी केस की सुनवाई थी। अदालत ने तारीख डेढ़ महीने बाद 28 मार्च की रख दी है।  

यह भी बताने योग्य है कि बलविंदर सेखों पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के साथ हुए विवाद के बाद चर्चा में आए थे। जिसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें नौकरी से डिसमिस करने के आदेश दिए थे। वहीँ सेखों लगातार हाईकोर्ट के जजों के खिलाफ रोष जाहिर करते रहते थे। 12 फरवरी को उन्होंने एक प्रैस कान्फ्रेंस भी की थी।  

No comments