ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय आम बजट से पंजाब के किसान खफा, PM मोदी के पुतले फुके ...

पंजाब में चावल की फसल और 23 फसलों की MSP के लिए कोई बजट नहीं रखा  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो पंजाब      

केंद्र के आम बजट में बेशक किसानों के लिए अलग से कई पैकेज लाए गए हैं लेकिन पंजाब के किसान अपने वादे पूरे ना होने के चलते  सरकार से खफा हैं। वीरवार को पंजाब के 13 जिलों में 40 जगहों पर केंद्र सरकार व PM मोदी के पुतले फूंके गए हैं। पंजाब के किसानों का रोष है कि केंद्र ने उनसे किए गए वादे इस बजट में भी पूरे नहीं किए हैं।   

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह पन्नू, जनरल सेक्रेटरी सरवण सिंह पंधेर, गुरबचन सिंह चब्बा ने कहा कि आम बजट में किसानों व मजदूरों को पूरी तरह से अनदेखा किया गया है। दिल्ली मोर्चे से घबराई सरकार ने किसानों व मजदूरों से बदला लिया है।   

पिछले बजट के मुकाबले इस बार बजट कम कर दिया गया है जबकि कॉर्पोरेट घरानों पर कोई टैक्स नहीं बढ़ाया गया। केंद्र की कुल स्कीमें 17 प्रतिशत हैं और कुल खर्चे 20 प्रतिशत बताए जा रहे हैं। किसानों ने इस बिल को पूरी तरह से नकार दिया है। जिससे खफा होकर किसान सड़कों पर उतर आये हैं।  

किसानों ने यह भी कहा कि देश का कृषि सेक्टर पहले से ही सरकार की कॉर्पोरेट पक्षीय नीतियों के कारण बुरे हालातों का शिकार है। पंजाब में चावल की फसल और 23 फसलों की MSP के लिए कोई बजट नहीं रखा गया। धरती के नीचे के पानी को बचाने के लिए जारी होने वाला बजट कम कर दिया गया है।  

No comments