ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के प्रख्यात डॉ. गुरबचन सिंह की माता जी का देहांत ....

- मंसूरवाल दोना श्मशान घाट में शाम 4:30 बजे होगा अंतिम संस्कार  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला      

कपूरथला शहर के समाज सेवक तथा प्रख्यात डॉ गुरबचन सिंह की माता प्रकाश कौर जी का आज लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया है। इस वक्त समाचार के बाद डॉ. गुरबचन सिंह के परिजनो तथा परिचितो में शोक की लहर है। तथा सभी उनके परिवार के साथ शोक व्यक्त कर रहे हैं।  

सहारा हॉस्पिटल के डॉ. गुरबचन सिंह ने दुखी मन से इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी माता जी श्रीमती प्रकाश कौर पत्नी स्वर्गीय जोगिंदर सिंह का आज सुबह स्वर्गवास हो गया है और आज 2 फरवरी शाम 4:30 बजे मंसूरवाल दोना श्मशान घाट में अंतिम संस्कार संपन्न होगा।  



No comments