ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र पर तेजधार हथियार से हमला ....

- लुटेरों ने पहले बाइक छीनने की कोशिश की फिर मांगा मोबाइल, नहीं कुछ मिला तो दातर से किया हमला   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। फगवाड़ा, कपूरथला     

पंजाब में कपूरथला के फगवाड़ा क्षेत्र में चंडीगढ़ बाईपास पर आज ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला कर लूट करने का सामने आया है। इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है क्योंकि अपराधिक तत्वों की गतिविधियां जिस तरीके से बढ़ रही हैं जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।  

जानकारी अनुसार चंडीगढ़ बाईपास के नजदीक हुए इस हमले में घायल छात्र की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। बुरी तरह से जख्मी युवक को राहगीरों ने तुरंत सिविल अस्पताल फगवाड़ा में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।    

घायल जसविंदर के अनुसार ट्यूशन जाते समय लुटेरों ने उसे घेर कर पहले बाइक छीनने की कोशिश की। जब वह बाइक न देने पर अड़ गया तो बदमाश ने मोबाइल फोन मांगा। इसी दौरान उन्होंने दातरों से उस पर वार कर दिए और उसे लहूलुहान कर मौके से फरार हो गए।   

सूचना मिलते ही पुलिस सिविल अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने जसविंदर के बयान दर्ज कर लिए हैं और घटनास्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरों की जांच करते हुए हुए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।  

No comments