ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी खबर --- पंजाब में NIA की टीम ने 30 जगह की छापेमारी .. ??

- देश में NIA की बड़ी कार्रवाई के तहत पंजाब सहित 8 राज्यों में टीम ने दी दबिश   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने उत्तर भारत में गैंगस्टरो के खिलाफ दर्ज मामलों के तहत पंजाब सहित 8 राज्यों में रेड की है। जिसमें पंजाब में 30 जगहों के साथ- साथ 8 राज्यों में 72 स्थानों पर टीम की छापेमारी अभी चल रही है।    

बताया जा रहा है कि पंजाब के साथ-साथ हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-NCR, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य-प्रदेश में NIA की तरफ से रेड की गई है। कियोंकि बीते वर्ष NIA ने गैंगस्टरों के बनाए गए सिंडिकेट के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद तकरीबन 3 बार उत्तर भारत के राज्यों में NIA रेड कर चुकी है।

जानकारी अनुसार NIA टीम की इस रेड से पहले भी 2 बार गैंगस्टर सिंडीकेट के खिलाफ टीम कार्रवाई कर चुकी है। यह रेड देश में अवैध हथियारों की मूवमेंट के खिलाफ है। यही कारण है कि इस बार NIA ने पंजाब हरियाणा व राजस्थान के अलावा यूपी मध्यप्रदेश में भी दबिश दी है। जहां से हथियार आगे गैंगस्टर तक पहुंचते हैं। 

NIA टीम ने पंजाब में कनाडा में बैठे लखबीर लंडा के अलावा गैंगस्टर लारेंस और गोल्डी बराड़ के नजदीकियों के ठिकानों पर दबिश दी है। कुछ दिन पहले ही लखबीर लंडा को NIA ने आतंकी घोषित किया है। और लगातार उनके करीबियों पर नजर रखी जा रही थी। जिसके बाद तरनतारन, फिरोजपुर के अलावा मालवा के कुछ शहरों में NIA  ने दबिश दी है। 

वहीं सूत्रों की माने तो पंजाब में NIA टीम की जाँच गिद्दड़बाहा में किंगरा फार्म पर चल रही है। दूसरी तरफ बठिंडा में गैंगस्टर रम्मी के घर टीम ने रेड की है। वहां भी फिलहाल जांच अभी जारी है। फ़िलहाल अधिकारी इस बारे में कोई भी पुष्टि करने को तैयार नहीं है।   

No comments