ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने नशे के लिए बदनाम क्षेत्रों में चलाया सर्च अभियान ....

- 85 कर्मियों तथा अधिकारियों की टीम ने संदेह के घेरे में आते घरों में भी की सर्च  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो कपूरथला     

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान कपूरथला पुलिस द्वारा जिले में 3 डिवीजनो (कपूरथला फगवाड़ा तथा सुलतानपुर लोधी) में नशे के लिए बदनाम क्षेत्रों में लगभग 85 पुलिसकर्मियों की टीम ने आज सर्च अभियान चलाया है।   

कपूरथला के नवनियुक्त SSP के नेतृत्व में SPD हरविंदर सिंह तथा उनकी टीम दवारा बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए जाने की खबर हैं। फिलहाल सर्च अभियान अभी तक जारी है। सर्च की पुष्टि करते हुए SSP राजपाल सिंह संधू ने बताया कि पुलिस द्वारा बरामद की गई सामग्री के बारे में देर शाम तक रिपोर्ट कंपाइल कर मिडिया को जानकारी दे दी जाएगी।  

कपूरथला शहर में SP हरविंदर सिंह की निगरानी में DSP सब डिवीजन तथा सीआईए स्टाफ तथा अन्य टीम ने नशे के लिए बदनाम क्षेत्रों मेहताब गढ़ तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया है। जिसमे संदिघ्द घरो की तलाशी भी ली गई। विभागीय सूत्रों की मानें तो सर्च अभियान दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को राउंडअप कर उनसे पूछताछ की जा रही है।  

जानकारी के अनुसार SSP राजपाल सिंह के आदेशों पर जिला की तीनो डिवीजनों में नशे के खिलाफ मुहिम में SP (डी) हरविन्दर सिंह की निगरानी में संबंधित थानों की पुलिस टीम में थाना सिटी SHO व थाना कोतवाली SHO ने पुरानी जेल रोड़ से सर्च मुहिम की शुरुआत की। वहीँ फगवाड़ा और सुल्तानपुर लोधी में भी नशा बिक्री  बदनाम क्षेत्रों में सर्च की गई। 85 पुलिस कर्मिओ की में महिला पुलिस कर्मचारी भी शामिल थी, जिन्होंने सुबह ही सभी क्षेत्रों में संदिघ्ध घरों की तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।    

- पुलिस से कंपाइल रिपोर्ट आने के बाद इस खबर को अपडेट किया जाएगा .....

No comments