ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बर्निंग कार ---- पार्किंग में खड़ी कार को अचानक लगी आग..

- कार को स्टार्ट करते ही निकला धुआं, कुछ देर बाद धू-धू कर जली  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला   

पंजाब के कपूरथला में पुष्पा गुजराल साइंस सिटी परिसर में रविवार देर शाम पार्किंग में खड़ी एक कार को अचानक आग लगने की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पहले कार से धुआं निकला और देखते ही देखते कार से ऊंची ऊंची लपटें उठने लग गई। 

वहीं दूसरी तरफ कार मालिक लखबीर सिंह ने साइंस सिटी प्रबंधन पर आग बुझाने के लिए उपकरण न मिलने के आरोप भी लगाए हैं। वहीं साइंस सिटी प्रबंधन ने साइंस सिटी के सुरक्षा कर्मियों द्वारा कार में लगी आग को बुझाने की बात कही है।  

कार मालिक लखवीर सिंह के अनुसार वह अपने परिवारिक सदस्यों के साथ साइंस सिटी घूमने आया था। जब वह घूम कर कार पार्किंग में कार को स्टार्ट करने लगा तो गाड़ी से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख उन्होंने तुरंत परिवारिक सदस्यों को बाहर निकाला और धुएं को बुझाने की कोशिश की।  

उन्होंने आरोप लगाया कि धुएं और आग को बुझाने के लिए वह आग बुझाने वाले उपकरण ढूंढने लगे, लेकिन साइंस सिटी में उन्हें कोई उपकरण नहीं मिला और तब तक कार में आग लग चुकी थी। इसके बाद उन्होंने लोगों की मदद से पानी से आग को बुझाने की कोशिश की। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। लखबीर सिंह साइंस सिटी मैनेजमेंट पर सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान लगाया है।

लखवीर सिंह ने कहा कि जब साइंस सिटी वाले हर चीज के पैसे ले रहे हैं। तब वह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं कर रहे। भगवान न करे अगर कुछ अनहोनी हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। साइंस सिटी प्रबंधन को  हर तरह के व्यापक इंतजामात करने चाहिए, क्योंकि वह अच्छे पैसे चार्ज करते हैं पर सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं दे रहे हैं।  

सांइस सिटी के डिप्टी मैनेजर पब्लिक रिलेशंस अश्नी कुमार ने कहा कि कार मालिक के आरोप गलत हैं। साइंस सिटी के सुरक्षा कर्मियों ने धुआं उठते ही कार में सवार लोगों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई और अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमालग करने के साथ-साथ पानी से भी आग पर काबू पाया गया।   

No comments