अजनाला थाने के घेराव मामले में DGP पंजाब का बड़ा बयान ... ??
- बोले --- घटनास्थल की वीडियो एनालाइज कर घायल पुलिस कर्मियों के बयान पर होगी FIR
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
खालिस्तान समर्थक 'वारिस पंजाब दे' के मुखी अमृतपाल सिंह के समर्थकों की तरफ से अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने का घेराव और कथित हमले के 24 घंटों बाद DGP पंजाब गौरव यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। DGP गौरव यादव ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कर दिया है कि वीरवार को हुए घटनाक्रम मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी और मामला भी दर्ज किया जाएगा।
DGP ने यह भी बताया कि घटना के समय SSP रूरल सतिंदर सिंह खुद अजनाला थाने में मौजूद थे। बाहर इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर जुगराज सिंह पुलिसकर्मियों के साथ डटे हुए थे। हमले में उन्हें 11 टांके लगे हैं। पुलिस घायल पुलिसकर्मियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करेगी। घटनास्थल की वीडियो फुटेज से चेहरों की पहचान की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
DGP गौरव यादव ने यह भी कहा कि अमृतपाल सिंह द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी जो हमने उनको दी। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि वह पुलिस के रोकने पर रुक जाएंगे। जिसके बाद पुलिस पर गुरु ग्रंथ पालकी साहिब की आड़ में पुलिस पर हमला किया, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हुए। यह हमला गुरू ग्रंथ साहिब जी महाराज की पालकी साहिब की आड़ में किया गया।













No comments