ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला जिले को मिला अवार्ड ---- प्रदेश में दूसरा स्थान किया हासिल ... ??

- निवेश प्रोत्साहन और रैगूलेटरी मंजूरियों के क्षेत्र में प्रदेश में दूसरा स्थान किया हासिल   

- पंजाब निवेश सम्मेलन 2023 के दौरान CM मान ने DC विशेष सारंगल को दीया अवार्ड  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला जिले ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की स्थापना के लिए बेहतरीन माहौल बनाकर निवेश को बढ़ावा देने और समय पर अन्य आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया है।   

पंजाब सरकार द्वारा 'प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन 2023' के दौरान CM भगवंत मान ने DC कपूरथला विशेष सारंगल को अवार्ड से सम्मानित किया है।  

DC विशेष सारंगल के नेतृत्व में वर्ष 2022 के दौरान मोबाइल टावर, आरटीबी  आवेदन, फिल्मों की शूटिंग, यूनिटों की स्थापना और विस्तार को एक दिन में सिंगल विंडो से मंजूरी मिलती रही, जिससे निवेश को बढ़ावा मिला है।  

पंजाब सरकार द्वारा 23 और 24 फरवरी को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, मोहाली में करवाए जा रहे प्रोग्रेसिव पंजाब सम्मेलन 2023 के समापन सत्र के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब के CM मान से यह अवार्ड प्राप्त किया है।   

पंजाब सरकार द्वारा इस पुरस्कार के लिए जिले के चयन पर प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई देते हुए DC ने कहा कि इससे जिला प्रशासन को निवेश को बढ़ावा देने के लिए और प्रोत्साहन मिलेगा।  उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राज्य में निवेश को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए और प्रभावी ढंग से काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।  

No comments