कपूरथला में मिलेगा अब दिल्ली के भटूरो व चांप का स्वाद --- DC कपूरथला ने नागपाल आउटलेट का किया उद्घाटन ....
- दिल्ली अशोक विहार के मशहूर नागपाल पनीर भटूरे तथा "वाह जी वाह चांप" की खास वैरायटी मिलेगी कपूरथला में --- स्वप्निल बहल
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
दिल्ली अशोक विहार के मशहूर नागपाल के छोले भटूरे के स्वाद के लिए अब शहर वासियों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं क्योंकि रमणीक चौक के नजदीक खुले नागपाल आउटलेट में वही स्वाद मिलेगा। nagpal आउटलेट का उद्घाटन आज DC कपूरथला विशेष सारंगल ने किया है। रेस्टोरेंट के मालिक स्वप्निल बहन ने बताया कि इस रेस्टोरेंट में लोगों को जहां दिल्ली के भटूरो का स्वाद मिलेगा वही "वाह जी वाह" दिल्ली की मशहूर चांप का स्वाद भी लोग चख सकेंगे।
कपूरथला में उद्घाटित हुए नागपाल आउटलेट के मालिक स्वप्निल बहल ने बताया कि दिल्ली के अशोक विहार में 1999 से स्थापित नागपाल स्वादिष्ट पनीर भटूरे के स्वाद से देश के लाखो स्वादिष्ट खाने के शौकीनों को आकर्षित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि देश में नागपाल द्वारा 11 राज्यों के 39 शहरों में आउटलेट चलाए जा रहे हैं। जिसमें खाने के शौकीन डिलीशियस पनीर भटूरे का स्वाद रोजाना चखते हैं।
स्वप्निल बहल ने यह भी बताया कि कपूरथला में शुरू किए गए आउटलेट पर उन्होंने दिल्ली की मशहूर "वाह जी वाह" चांप का इंतजाम भी किया है। वर्ष 1986 में स्थापित हुई "वाह जी वाह चांप" के भारतवर्ष में 60 आउटलेट चल रहे हैं। जिसके स्वाद के दीवाने लोग आज भी "वाह जी वाह" का नाम आते ही स्वादिष्ट चांप खाने के लिए लालायित हो जाते हैं।
दिल्ली के मशहूर दोनों ब्रांड के स्वादिष्ट खाने की वैरायटी हेतु कपूरथला शहर के लोगों के लिए यह आउटलेट शुरू किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शहरवासी नागपाल के स्पेशल पनीर भटूरे तथा "वाह जी वाह चांप" का स्वाद चखने के बाद दीवाने हो जाएंगे।
खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन करने के लिए क्लिक करें ...👈👈














No comments