पूर्व विधायक पर विजिलेंस ने कसा शिकंजा ... ??
- विकास के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी का मामला, लुक आउट नोटिस जारी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के पटियाला विधानसभा क्षेत्र के घन्नौर से पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुरा पर विजिलेंस ने शिकंजा कस दिया है। पूर्व विधायक जलालपुरा के खिलाफ शंभू ब्लाक के तहत आते 5 गांवों की जमीन घोटाले में नामजद किया गया है।
यह भी मालूम हुआ है कि जमीन घोटाले में नाम आने के बाद से पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर अंडरग्राउंड हो गए हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भागने की फिराक में है। इसी को देखते हुए विजिलेंस विभाग ने जलालपुर के नाम लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया है।
बता दे कि शंभू ब्लाक के तहत आते पांच गांवों अकड़ी, सेहरा, सेहरी, तख्तूमाजरा और पंबरां में अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर के लिए 1104 एकड़ जमीन एक्वायर की गई थी। इस जमीन के लिए 205 करोड़ रुपए की अदायगी हुई थी। इसके अलावा जिन लोगों ने पंचायतों से यह जमीन चकौते पर ली हुई थी उन्हें अलग से 97.8 करोड़ की अदायगी की गई थी।
जानकारी अनुसार पंजाब विजिलेंस विभाग ने पिछले वर्ष 26 मई को जमीन घोटाले को लेकर पटियाला के रेंज में मामला दर्ज किया था। इस मामले में विजिलेंस ने 34 लोगों को नामजद किया था। जिनमें सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। 34 लोगों के साथ-साथ 10 फर्मों के खिलाफ भी विजिलेंस ने केस दर्ज किया है।
खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन करने के लिए क्लिक करें ...👈👈













No comments