कपूरथला के एक रेस्टोरेंट के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत ... ??
- रेस्टोरेंट के नजदीक से गुजर रहे दो युवक बाथरूम यूज करने गए एक के बेसुध होने के बाद दूसरा युवक मौके से हुआ फरार
- PCR को सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में देर शाम दो युवक बाथरूम यूज़ करते समय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का समाचार है CVTV फुटेज के अनुसार एक युवक के बेसुध होने के बाद उसका साथी युवक मौके से फरार हो गया। रेस्टोरेंट मालिक द्वारा PCR को सूचना देने के उपरांत मौके पर पहुंची टीम ने बेहोश युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस के जांच अधिकारी ईशरू प्रसाद ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिटी थाना के जांच अधिकारी ईशरू प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम लगभग 4:50 बजे साहिल भट्टी (चिंटू) पुत्र हरमेश लाल वासी ओजला फाटक अपने साथी युवक के साथ सुल्तानपुर लोधी रोड से शहर की तरफ आ रहा था कि अचानक वह दोनों नजदीक के एक रेस्टोरेंट के बाथरूम में चले गए लगभग 18 मिनट बाद एक युवक तेजी से बाहर निकल कर भाग गया संदेह होने पर रेस्टोरेंट मालिक ने जब देखा तो बाथरूम में एक युवक बेसुध हालत में पड़ा था तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया।
वहीं दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो दोनों युवक नशे के आदि हो सकते हैं तथा ओवरडोज की वजह से युवक की मौत हुई हो।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने बेशुद्ध युवक को बाथरूम से उठाकर सिविल अस्पताल के आपातकालीन उपचार ग्रह में ले जाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि सारी घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है जिसके आधार पर मृतक युवक के साथी की तलाश शुरू कर दी है तथा मृतक का शव शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।
खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन करने के लिए क्लिक करें ...👈👈














No comments