ब्रेकिंग न्यूज़

अजनाला मामले में CM मान का ट्वीट ---- श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को थाने ले जाने वाले "वारिस" नहीं ...

- अजनाला थाने मामले में 2 दिन बाद CM ने ट्वीट कर पेश की प्रतिक्रिया  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब के अमृतसर में वीरवार को अजनाला थाने पर हुए प्रदर्शन मामले में दो दिन बाद CM भगवंत मान ने वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह पर प्रतिक्रिया जी हैं। मान ने ट्वीट कर अमृतपाल सिंह को खरी-खोटी सुनाई है। CM मान ने अमृतपाल को यह जवाब उसी की भाषा में दिया है।   

CM भगवंत मान ने अपने ट्वीट कर लिखा कि "शब्द गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ढाल बना कर थाने तक ले जाने वाले किसी भी पक्ष से पंजाब और पंजाबियत के 'वारिस' कहलाने के काबिल नहीं हो सकते... "  

CM भगवंत मान के ट्वीट के बाद पंजाब के इतिहास में हुई इस बड़ी गलती के खिलाफ पूरे राज्य की राजनीतिक पार्टियां एक होती दिख रही हैं। हालांकि शुक्रवार को ही DGP पंजाब ने स्पष्ट किया था कि भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल नहीं था, लेकिन अमृतपाल सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की आड़ में बुजदिली वाला काम किया। जिसके चलते पुलिस वालों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मान में लाठियां और तलवारों के वार सहने पड़े।   

CM मान के इस ट्वीट पर बुद्धिजीवियों का मानना है कि अमृतपाल को यह जवाब उसी की भाषा में दिया गया है। अमृतपाल हमेशा धर्म को आगे रखकर खालिस्तान की बात करता आया है। इस ट्वीट में CM मान ने भी धर्म को आगे रखकर अमृतपाल सिंह पर वार किया है। जिससे सिख धर्म से जुड़े व्यक्ति और राजनीतिक पार्टियां सहमत हैं।   

No comments