पंजाब की इस जेल में आतंकी रिंदा के चचेरे भाई पर हमला ....
- गैंगस्टर राजवीर सिंह के सिर पर रॉड से किया वार, सिविल अस्पताल में उपचाराधीन
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब की बठिंडा जेल में देर रात खूनी झड़प होने का समाचार है जिसमें पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा का चचेरा भाई राजवीर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया है। फिलहाल गैंगस्टर राजवीर की हालत खतरे से बाहर है। और इलाज के उपरांत राजवीर को जेल भेज दिया गया है।
जानकारी अनुसार आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का भाई गुरदासपुर वासी गैंगस्टर राजवीर सिंह लंबे समय से विभिन्न मामलों में बठिंडा जेल में बंद है। बीती रात वह अपनी बैरक में था। तभी तीन कैदी शुभम, गुरमुख सिंह और जगरोशन सिंह वहां आ गए।
तीनों किसी बात पर बातचीत कर रहे थे। तभी तीनों की उसके साथ बहस हो गई। इसी दौरानएक कैदी ने उसके सिर पर जोर से रॉड मार दी और वह वहीं गिर गया।
गैंगस्टर राजवीर सिंह के सिर पर लगने से गंभीर चोट लगी। शोर सुन जेल मुलाजिम तुरंत बैरक में पहुंचे। घायल राजवीर को उसी समय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका इलाज कर उसे दोबारा जेल में भेज दिया। इस मामले को लेकर संबंधित थाना की पुलिस मामला दर्ज करने की कवायद में जुट गई है।













No comments