ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के दंपति ने पूर्व फौजी को हनीट्रैप में फंसा बनाई न्यूड वीडियो, ठगे लाखों ... ??

- आरोपिओ ने पीड़ित को गांव मेहली के एक घर में लेजाकर बनाई न्यूड विडिओ 

- पीड़ित फौजी ने "फ्रेंडशिप के लिए लड़की की जरूरत" संबंधी दिया था विज्ञापन, महिला ने फ़ोन कर हनीट्रैप में फंसाया  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब       

पंजाब के कपूरथला वासी एक दंपती ने एक पूर्व फौजी को हनीट्रैप में फंसा कर न्यूज वीडियो बनाई और उससे ब्लैकमेल करते हुए 1.68 लाख रुपए ठगी करने के बाद 5 लाख रुपए की और मांग की है। फ़िलहाल खन्ना पुलिस ने श्री माछीवाड़ा साहिब वासी पीड़ित पूर्व फौजी नवदीप सिंह की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए दम्पति को क़ाबू कर लिया है।  

SSP खन्ना अमनीत कौंडल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कपूरथला जोगिंदर नगर वासी आरोपी दम्पति से पुलिस को मोबाइल, जॉब कार्ड, पैन कार्ड, ATM कार्ड, क्रेडिट कार्ड, बैग,पर्स और 25 हजार नकदी भी बरामद कर ली है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जायगा ताकि पता चल सके कि आरोपियों ने अन्य कितने लोगों को शिकार बनाया है। 

SSP अमनीत कौंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व फौजी नवदीप सिंह ने 1 फरवरी को "फ्रेंडशिप के लिए लड़की की जरूरत" संबंधी अखबार में विज्ञापन दिया था। विज्ञापन के बाद 5 फरवरी को उसे एक महिला का फ़ोन आया जिसने अपना नाम श्वेता सैनी बताया।  

श्वेता सैनी नामक महिला ने नवदीप को अपनी उम्र 23 साल बताई। 7 फरवरी को श्वेता उससे मिलने के लिए माछीवाड़ा पहुंच गई। श्वेता ने यह भी बताया कि वह खालसा कॉलेज में ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही है। पहले मुलाकात में ही उसने उससे 5 हजार रुपए उधार ले लिए।   

खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन करने के लिए क्लिक करें ...👈👈

उसके बाद श्वेता ने उसे 9 फरवरी को लुधियाना आने के लिए कहा। 10 फरवरी को दोनों ने लुधियाना के बसंत होटल में लंच किया। घुमार मंडी में नवदीप ने श्वेता को 4700 रुपए की शापिंग करवाई। और 9500 रुपए का घरेलू सामान खरीद कर दिया।   

SSP अमनीत कौंडल ने बताया कि उसके बाद श्वेता ने नवदीप को लवली यूनिवर्सिटी के नजदीक बुलाया। श्वेता नवदीप को वहां से फगवाड़ा बाइपास नजदीक गांव महेली के एक घर में ले गई। श्वेता ने कहा कि यह मकान उसकी सहेली का है और उसका पूरा परिवार शादी समारोह में गया हुआ है। उसने वहां नवदीप को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पीला दिया। जिससे वह बेहोश हो गया।   

इस बीच उसी जगह एक अन्य युवक आ गया जो नवदीप से मारपीट करने लगा। श्वेता उसे मंदीप कहकर बुला रही थी। और उक्त युवक श्वेता को किरणदीप कह रहा था। बाद में पता चला कि दोनों पति-पत्नी है।   

SSP ने बताया कि महिला और उसके पति ने नवदीप के कपड़े उतरवाकर उसे नग्न कर बाथरूम में ले जाकर उसकी न्यूड वीडियो बनाई। आरोपियों ने उसके जरूरी कागजात और 15 हजार रुपए पर्स से निकाल लिए। आरोपी नवदीप को कार में डालकर मेहली-फगवाड़ा रोड पर SBI बैंक के ATM पर ले गए, जहां उन्होंने 20 हजार रुपए उसके खाते से निकलवाए। हालाँकि आरोपिओ ने नवदीप का लाइसेंस और आधार कार्ड वापस कर दिया।    

महिला किरणदीप और उसके पति मंदीप ने नवदीप को धमकी दी कि यदि उसने पुलिस को बताया तो उसे जान से मार देंगे। साथ ही न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की डिमांड की। 

SSP अमनीत कौंडल ने बताया कि आरोपियों ने नवदीप से 1.68 लाख रुपए की ठगी की है। पीड़ित नवदीप की शिकायत के बाद DSP वरयाम सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को ट्रैप कर काबू कर लिया है।  

No comments