पंजाब के पूर्व CM चन्नी का नजदीकी बिल्डर गिरफ्तार ....
- कॉलोनियों के नाजायज नक्शे पास करवाने के मामला
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्रदेश के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी के नजदीकी एक बिल्डर को आज खरड़ से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बिल्डर के मोहाली और खरड़ में कई प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। जिसकी पहचान अंबिका ग्रुप के MD प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। सूत्रों की माने तो कॉलोनियों के नाजायज नक्शे पास करवाने के मामले में प्रवीण को काबू किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार विजिलेंस ने शिकायत के बाद यह कार्रवाई की है। बता दें कि पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी नगर काउंसिल खरड़ के प्रधान भी रह चुके हैं। उस समय भी प्रोजेक्ट्स में कई कोताहियां बरती गई थीं। प्रवीण कुमार का चन्नी से पुराना रिश्ता बताया जा रहा है।
सूत्र यह भी बताते हैं कि जाली दस्तावेजों के आधार पर प्रोजेक्ट पास करवाए गए थे। पुलिस मामले में पूछताछ में जुटी हुई है।

.jpeg)











No comments