ब्रेकिंग न्यूज़

दुखद खबर ---- समाज सेवक व धार्मिक नेता लवली तलवार का देहांत ...

- समाज सेवक लवली तलवार के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे होगा संपन्न 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला      

पंजाब में अपनी धार्मिक प्रवृत्ति से जाने जाते समाज सेवक तथा धार्मिक नेता लवली तलवार का आज हृदय गति रुकने से देहांत हो गया है। इस दुखांत समाचार सुन उनके परिचितों तथा परिजनों में शोक की लहर है। और सभी उनके परवर के साथ संवेदना व्यक्त कर रहे है।    

इस बात की पुष्टि करते हुए उनके परम मित्र रवि पाठक ने बताया कि श्री गंगा मैया के भक्त और समाज सेवक लवली तलवार आज सुबह सवेरे रोजाना की तरह पाठ करने बैठे थे। लेकिन काफी देर तक जब नहीं उठे तो पारिवारिक सदस्यों ने उन्हें उठाया लेकिन वह बेहोश थे। जब डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने बताया कि ह्रदय गति रुकने से देहांत हो चुका है। इस दुखद समाचार से उनके परिचितों में शोक की लहर है और उनके परिचित उनके परिवार के साथ दुख प्रकट कर इस असहनीय दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना प्रभु से कर रहे हैं। 

पाठक ने यह भी बताया कि धार्मिक नेता लवली तलवार के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज बुधवार शाम 5 बजे कपूरथला के लक्ष्मी नगर श्मशान भूमि में संपन्न होगा।   

No comments