ब्रेकिंग न्यूज़

आप नेता ढोट ने किसानों से की अपील .... ??

- फसली चक्र में जिस फसल में अधिक पानी की जरुरत हो उसकी बिजाई न करे   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला से आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और किसान परिवार से संबंधित परविंदर सिंह ढोट ने फसली चक्र को ले कर किसानो से एक अपील की है। उनके अनुसार अब जब आलू की फसल की पुटायी चल रही है तो उस के बाद जायदातार किसान मक्की की फसल को बीजने की तैयारी कर रहे है। लेकिन उन्हे इस फसल को बीजने से गुरेज करना चाहिए। क्योंकि इस फसल में पानी की जायदा जरूरत होती है और मजूदा समय में पंजाब में पानी की किल्लत रोजाना बढ़ रही है। वहीँ पंजाब के अधिकतर क्षेत्र डार्क जोन घोषित किए गए है। और धरती के नीचे भू जल स्तर काफी गिर रहा है। इसलिए किसानो को ऐसी कोई फसल नहीं बिजनी चाहिए जिस में पानी की जरूरत अधिक हो।   

परविंदर ढोट ने कहा की इस की बजाए किसानो को इस समय में बदलाव के तौर पर मूंगी और अन्य दालो की खेती करनी चाहिए। जिस में पानी की जरूरत तो कम है। इसके साथ साथ इस फसल में MSP का प्रावधान भी है। जिससे किसान को मुनाफा भी निश्चित है। उनके अनुसार अगर अच्छी किस्म की दालो की खेती की जाए तो विदेशों से होने वाले आयात को भी रोका जा सकता है।  

उन्होंने दावा किया की अगर किसान इस और रुख करते है तो किसानो को सरकार की और से हर संभव सहायता मुहियां करवाई जाएगी। परविंदर सिंह ढोट ने NRI लोगो से भी अपील की है कि उनकी सूबे में जितनी कृषि योग्य जमीन जो उन्होंने ठेके पर खेती के लिए दी है। उस पर भी कुछ इसी तरह की खेती के लिए ठेकेदार को आग्रह करे और मानवीय जीवन के लिए पानी रूपी वरदान की सांभ संभाल के लिए अपना योगदान दे। 

उन्होंने कहा की अगर हमने इस बात को ना समझा तो आने वाले समय में हमे पानी की एक ऐसी लड़ाई लड़नी पड़ेगी जिस की कल्पना करनी भी मुश्किल होंगी और उन्हों ने उम्मीद भी जताई की हम सभी अपने बेहतर भविष्य के लिए पानी के फालतू उपयोग को कम कर इस कुदरती स्त्रोत को बचाने के लिए अपने अपने स्तर पर प्रयास करेंगे।  

No comments