बड़ी खबर ---- CM भगवंत मान और पंजाब गवर्नर फिर आमने-सामने ...
- गवर्नर ने मांगा जवाब लेकिन भगवंत मान ने कहा -- मैं गवर्नर को नहीं 3 करोड़ पंजाबियों को जवाबदेह
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित एक बार फिर से आमने-सामने हो गए हैं। इस बार लड़ाई गुप्त नहीं बल्कि सार्वजनिक हो गई है। दोनों ने एक दूसरे के प्रति मोर्चा खोल दिया है।
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बहुत ही सख्त लहजे में एक पत्र लिखकर कहा कि मैने कुछ सवाल पूछे हैं, 15 दिनों में इनका जवाब न मिले तो वह लीगल एक्शन के लिए कानूनी सलाह लेने के लिए बाध्य होंगे।
बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि हाल ही में पंजाब सरकार ने जो प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजा था। उनके चयन के लिए सरकार ने कौन सा क्राइटेरिया अपनाया ? क्या अखबारों में कोई विज्ञापन दिया गया था ?
अब शिक्षक सिंगापुर से प्रशिक्षण लेकर वापस आ गए हैं। सरकार यह भी बताए कि सिंगापुर दौरे के दौरान उनकी यात्रा, रहने और खाने-पीने पर कितना खर्च आया है ? उन्होंने यह भी लिखा है कि खर्च की यह सारी डिटेल उन्हें उपलब्ध करवाई जाए।
वहीं दूसरी तरफ पंजाब गवर्नर के पत्र के जवाब में CM भगवंत मान ने भी तल्ख लहजे में ट्वीट कर उत्तर दिया। भगवंत मान ने कहा- सम्माननीय राज्यपाल साहब, आपकी चिट्ठी मीडिया के जरिए मिली। जितने भी विषय चिट्ठी में लिखे गए है वह सभी राज्य के विषय हैं। मैं और मेरी सरकार संविधान के अनुसार 3 करोड़ पंजाबियों को जवाबदेह हैं, न कि केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए गए किसी राज्यपाल को...इसे ही मेरा जवाब समझो।

~2.jpeg)












No comments