ब्रेकिंग न्यूज़

संत सीचेवाल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में ट्रायल ---- 11वीं सीनियर और जूनियर नेशनल ड्रैगन बोट के लिए पंजाब टीम का चयन ...

- पंजाब भर से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो कपूरथला     

कर्नाटक में होने वाली 11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप के लिए पंजाब की सीनियर लड़कियों, जूनियर लड़कियों और जूनियर लड़कों की टीमों का चयन करने के लिए कपूरथला में पवित्र काली बेईं सुल्तानपुर लोधी में ट्रायल किए गए। जिसमें पूरे पंजाब के लगभग 100 खिलाड़ियों ने संत सीचेवाल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में ट्रायल दिया। यह ट्रायल पंजाब कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन के नेतृत्व में कोच अमनदीप सिंह खैहरा, कोच जगजीवन सिंह, जगरूप सिंह और रंजीत सिंह ने लिए है। प्रतियोगिता 23 से 26 फरवरी तक कर्नाटक के उडुपी में आयोजित की जाएगी।   

कोच अमनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण कैंप संत बलबीर सिंह सीचेवाल के मार्गदर्शन में लगाया जायेगा। जिसमें चयनित खिलाडिय़ों के रहने व खाने की सारी व्यवस्था सेंटर द्वारा नि:शुल्क की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में इस सेंटर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें देश भर के खिलाड़ी भाग लेंगे। 

इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने चयनित खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि वे भविष्य में और अधिक मेहनत कर देश का नाम रोशन करें और इसके लिए वे भविष्य में खिलाडिय़ों को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तभी हम स्वस्थ रहेंगे और खेलों में भाग ले सकेंगे। उन्होंने पंजाब के नौजवानों को प्रेरित करते हुए कहा कि वह नशा छोड़ खेलों की ओर लौटें और नौका दौड़ उन्हें रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करने में सक्षम है।  

दौड़ने वाले को धरती चाहिए और उड़ने वाले को आसमान, इन पंक्तियाँ को पूरा कर रहा है यह सेंटर संत बलबीर सिंह सीचेवाल जी एक ऐसी शख्सियत हैं जो ऐसे लोगों का साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं जो जीवन में कुछ करना चाहते हैं।  

पवित्र काली बेईं में चंडीगढ़ के बाद पंजाब में पहला खेल केंद्र स्थापित कर संत सीचेवाल ने गांवों के बच्चों को मौका दिया है जिससे वे अपने जीवन के सपने पूरे कर रहे हैं। वाटर स्पोर्ट्स एक महंगा खेल है, जिसके प्रशिक्षण के लिए बच्चों को 10 से 15 हजार तक देने पड़ते हैं। लेकिन यह केंद्र संत सीचेवाल जी के नेतृत्व में संगत के सहयोग से चलाया जा रहा है, जिसमें बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण, आवास, भोजन आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस केंद्र में अभ्यास कर अब तक कई बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं और कई क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर चुके हैं। 

No comments