ब्रेकिंग न्यूज़

लीबिया में बंधक बनाया कपूरथला का गुरप्रीत सिंह घर लौटा, बताएं वहां के हालात... ???

 - बोला --- लगातार 18 घंटे काम करवाते थे विरोध करने पर की जाती थी मारपीट   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला      

कपूरथला के गांव नूरपुर राजपूता के गुरप्रीत सिंह जो की लीबिया देश में एक सीमेंट फैक्ट्री में  बंधक बनाए गए थे को उनके तीन अन्य साथियो की साथ भारत सरकार और पंजाब सरकार के प्रयास के बाद वाहा से सुरक्षित भारत लाया गया है।   

गुरप्रीत सिंह ने इस दौरान अपनी दुख भरी कहानी बताते हुए कहा की वह अपने बच्चो के अच्छे भविष्य की खातिर पिछले साल दिसंबर गया तो दुबई में ड्राइवर की नौकरी के लिए पर जैसे ही वह दुबई पहुंचा तो उसे उसके साथियों समेत लीबिया भेज दिया गया और याह पहुंचते ही इस सीमेंट फैक्ट्री के हालात देख कर उनके पैरो के नीचे जमीन खिसक गई वाहा रहने के लिए ना तो खास को टिकाना था और ना ही खाने को कुछ फिर जैसे तैसे कर के उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से जो कुछ पैसे मिले इस से उन्होंने खाना बनाने के बर्तन और खाने पीने का समान लिया और कई दिनों तक बासा खाना खाया और यही बस नही जब दुबारा पैसे की मांग की तो उन्हे बताया गया की उनको खाने के दिए जाने वाले पैसे अब अगले महीने मिलेंगे जिस पर उन्हों ने कई दिन भूखे भी काटे।   

उन्होंने बताया की उन से करीब 18 घंटे काम लिया जाता था और अगर कोई भी इस का विरोध करता तो उसके साथ मारपीट की जाती गुरप्रीत के अनुसार जब उस के साथियों ने फैक्ट्री के प्रबंधकों से भारत वापिस जाने की गुजारिश की तो उन्हों ने कहा की वह 3000 डालर का प्रति वियक्ति इंतजाम कर ले क्योंकि उनको उन्हों ने 3000 डालर में उम्र भर के लिए खरीदा है जिसे सुन कर कुछ साथियों ने आत्मदाह करने की भी कोशिश की गुरप्रीत के मुताबिक एक बार तो वह हिम्मत हार गए पर जैसे तैसे कर उन्हों ने अपने हालातो पर एक वीडियो बना उसे वायरल किया और जिस के बाद उनका भारत सरकार से राबता कायम किया और अलग अलग लोगो की सहायता से उनकी रिहाई संभव हो सकी।  

घर वापिस पहुंचे गुरपीत ने बताया की यह उनके लिए किसी नए जन्म से कम नहीं और उन्हों ने पंजाबी नौजवानों से अपील की है की वह किसी भी देश का रुख करने से पहले जांच परख अच्छे ढंग से कर ले और उस देश में कभी ना जाए जहा भारत का राजदूत ना हो ।दूसरी तरफ गुरप्रीत के परिवार के सदस्यो ने भी गुरप्रीत की वापिस पर  खुशी जाहिर किया और सरकार की कारगुजारी पर संतोष जाहिर किया।    

No comments