ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में CBI टीम ने 30 से अधिक ठिकानो पर दी दबिश ...

- CBI टीम खरीद फरोख्त संबंधी कागजों की जांच करने में जुटी   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब में आज NIA की छापेमारी के बाद CBI ने भी 30 से अधिक ठिकानो पर दबिश दी है। जिसमे FCI फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के गोदामों और कार्यालयों के साथ-साथ कई अधिकारियों, चावल मिल मालिकों और अनाज व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।  

जानकारी अनुसार CBI की टीमों ने सुबह पंजाब के राजपुरा, पटियाला, सरहिंद, फतेहगए़ साहिब, मोहाली, सोनाम, मोगा, फिरोजपुर, लुधियाना और संगरूर सहित 30 ठिकानों पर दबिश दी। सूत्रों मुताबिक यह कार्रवाई FCI के कार्यालयों, उच्चाधिकारियों, गोदामों के अलावा प्राइवेट शैलरों और अनाज व्यापारियों के यहां की गई है। समाचार लिखे जाने तक CBI टीम खरीद फरोख्त संबंधी कागजों की जांच करने में जुटी हुई है।   

सूत्रों की माने तो यह कार्रवाई FCI के सीनियर अधिकारियों के खिलाफ है। जिसमें आरोप हैं कि FCI के अधिकारियों ने भारी रिश्वत लेकर शैलर मालिकों और अनाज व्यापारियों को भुगतान किया है।  


No comments