Breaking ---- पॉश एरिया में स्थित PNB बैंक में लाखों की लूट ....
- हथियारों के साथ बैंक में घुसे लुटेरे चंद मिनटों में 22 लाख लूट हुए फरार
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। अमृतसर, पंजाब
पंजाब के अमृतसर में पॉश एरिया रानी बाग में स्थित PNB बैंक में लुटेरों द्वारा हथियारों के दम पर 20 लाख रुपए लूटने का समाचार है। हथियारों के साथ बैंक में घुसे नकाबपोश लुटेरों ने चंद ही मिनटों में 22 लाख रुपए लूटे और फरार हो गए। वादा की घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वही लूट की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। और बैंक में लगे सीसीटीवी केमरो की फुटेज खंगाली जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रानी बाग क्षेत्र में PNB बैंक जहां क्षेत्रीय कार्यालय भी है, में अभी कुछ देर पहले कुछ लुटेरे हथियार लेकर घुसे और गन पॉइंट पर बैंक से लगभग 22 लाख रुपए लूट फरार हो गए है। फिलहाल लुटेरों की पहचान के लिए CCTV की जाँच की जा रही है।
जानकारी अनुसार दोपहर 12:09 पर एक सफेद रंग की एक्टिवा पर दो लुटेरे बैंक में पहुंचे और एक लुटेरा गन लेकर अंदर चला गया और उसने वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि एक्टिवा पर पठानकोट का नंबर लगा था।
बताने योग्य है कि उक्त बैंक के लगभग 100 मीटर की दूरी पर डिप्टी पुलिस कमिश्नर का कार्यालय है। और लगभग 500 मीटर की दूरी पर डीसी तथा पुलिस कमिश्नर का दफ्तर भी मौजूद है। लेकिन फिर भी लुटेरे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर चले गए।













No comments