ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के ह‍िन्‍दू कन्‍या कॉलेज के अध्‍यापकों ने क‍िया प्रदर्शन ..... ???

- अध्यापकों की रिटायरमेंट की उम्र कम करना भी सरकार का एक तानाशाही कदम -- अर्चना गर्ग   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

सेंट्रलाइज्ड एडमिशन तथा कॉलेज अध्यापकों की रिटायरमेंट की उम्र कम करने के सरकार के आदेश के खिलाफ आज प्राइवेट ऐडेड कॉलेज मैनेजमेंट स्टेशन पंजाब प्रिंसिपल अध्यापक स्टेशन की संयुक्त कमेटी की कॉल पर हिंदू कन्या कॉलेज के अध्यापकों, नॉन टीचिंग स्टाफ व मैनेजमेंट अधिकारियों ने कॉलेज के गेट के बाहर दोपहर 2 बजे तक प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई है।   

हिंदू कन्या कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ अर्चना गर्ग ने बताया कि सेंट्रलाइज्ड ऐडमिशन व अध्यापको की रिटायरमेंट की उम्र कम करने का फैसला कर्मचारी विरोधी है। और इसको सरकार की ओर से वापस लेना चाहिए। जिस ढंग से पंजाब सरकार अपने फैसले सेंट्रलाइज्ड ऐडमिशन एडेड कॉलेजों पर थोप रही है। उससे पंजाब के ज्यादातर कॉलेज जो पहले ही बर्बादी के कगार पर है वह बंद हो जाएंगे।  

उन्होंने कहा कि अध्यापकों की रिटायरमेंट की उम्र कम करना भी एक तानाशाही कदम है। और इस सभी से अध्यापकों में बेचैनी का माहौल है जिसका असर प्रदेश की शिक्षा पर पड़ रहा है। अर्चना गर्ग ने कहा कि धरने में बच्चों ने भी भाग लेकर अध्यापकों का साथ दिया। वहीँ प्रबंधक समिति के सदस्यों की ओर से भी इस प्रदर्शन को पूरा समर्थन दिया गया है।  

No comments