काम की खबर---- वोटर कार्ड आधार से लिंक के लिए लगेगा विशेष कैंप, पढें कब ... ??
- चारों विधानसभा क्षेत्रों के समूह पोलिंग स्टेशनों पर लगाए जाएंगे कैंप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की डीसी विशेष सारंगल ने कहा कि भारतीय चुनाव कमिशन नई दिल्ली की ओर से वोटर सूचियों को त्रुटि रहित तैयार करने के उद्देश्य से 12 फरवरी दिन रविवार को पंजाब राज्य के समूह विधानसभा क्षेत्रों में रजिस्टर हुए वोटरों के डाटा को आधार कार्ड से लिंक कर उनकी वोटर सूची में एंट्री को तस्दीक करने के लिए कैंप लगाए जा रहे है।
कपूरथला जिले में पड़ते 4 विधानसभा चुनाव हलकों कपूरथला, भुलत्थ, फगवाड़ा व सुल्तानपुर लोधी के लगभग 793 पोलिंग बूथों पर यह कैंप लगाए जाएंगे।
DC ने वोटरों को विशेष तौर पर अपील की है कि वह 12 फरवरी को अपने पोलिंग स्टेशन पर जाकर अपने आधार कार्ड की कॉपी पोलिंग स्टेशन के सबंधित बूथ लैवल अधिकारी के पास जमा करवा कर अपना आधार कार्ड का वोटर कार्ड से लिंक करवाए। ताकि भारतीय चुनाव कमिशन की ओर से शुरु किए गए शुद्ध व त्रुटि रहित वोटर सूचियां तैयार करने के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
इन कैंपों पर सबंधित BLO सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बैठ कर फार्म नं.6-बी प्राप्त करेंगे। हर वह वोटर जिसका नाम वोटर सूची में दर्ज है, वह वोटर अपना आधार लिंक करवा सकता है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय चुनाव कमिशनर की ओर से वोटरों क भविष्य में बेहतर चुनाव सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से वोटरों का आधार कार्ड नंबर उनके वोटर शनाख्ती कार्ड से लिंक करने के लिए समूह पोलिंग स्टेशनों पर कैंप लगाए जाएंगे। वोटर फार्म नं.6-बी में अपना आधार नंबर भर कर अपने बीएलओ को जमा करवा सकते है और वोटर अपना आधार नंबर चुनाव कमिशन की वेबसाइट एनवीएसपी, वोटर हेल्पलाइन व वोटर पोर्टल पर ऑनलाइन भी करवा सकते है।
इसके अलावा फार्म नं.6-बी सबंधित चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारी, सहायक चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारी या बूथ लेवल अधिकारी के पास कार्यालय काम वाले दिन भी जमा करवाया सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वोटरों द्वारा अपने आधार कार्ड नंबर का विवरण देने के लिए चुनाव कमिशनर के ऑनलाइन पोर्टल www.nvsp.in व voterportal.eci.gov.in का प्रयोग किया जा सकता है।

.jpeg)











No comments