ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला सैनिक स्कूल को मिली रक्षा मंत्री टॉफी, पढें क्यों ...??

- 35 वर्ष बाद फिर प्राप्त हुई ट्रॉफी, NDA में सबसे अधिक कैडेट्स भेजें  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

पंजाब का एकमात्र सैनिक स्कूल कपूरथला देश का सर्वश्रेष्ठ सैनिक स्कूल घोषित किया गया है। जिसको राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने रक्षा मंत्री ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया है। बता दे कि 9 फरवरी को नई दिल्ली में सभी सैनिक स्कूलों के प्रधानाचार्यो के एक सम्मेलन में यह सम्मान सैनिक स्कूल कपूरथला के प्रिंसिपल कर्नल प्रशांत सक्सेना ने ग्रहण किया है। 


सैनिक स्कूल कपूरथला के प्रिंसिपल कर्नल प्रशांत सक्सेना ने बताया कि 2022 में सैनिक स्कूल कपूरथला ने नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) में सबसे ज्यादा कैडेट्स भेजकर यह ट्रॉफी प्राप्त किया है। यह ट्रॉफी सैनिक स्कूल कपूरथला को 35 वर्षों के बाद प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह रक्षा मंत्री ट्रॉफी कपूरथला सैनिक स्कूल ने पहली बार प्राप्त नहीं की बल्कि अपनी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए अतीत में भी 10 बार प्राप्त कर चुका है। 


उन्होंने कहा कि अब तक इस स्कूल ने करीब 1000 से अधिक ऑफिसर देश को समर्पित कर चुका है जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवारत्त हैं। यहाँ तक कि यहाँ के कैडेट्स गवर्नर,  फौज तथा प्रशासन के सर्वश्रेष्ठ पदों तथा तकनीकी क्षेत्रों में भी सर्वोत्तम पदों पर आसीन रहे हैं।


उन्होंने कहा कि प्रख्यात इस स्कूल की उपलब्धि भी सर्वश्रेष्ठ है। स्कूल सभागार में कल आयोजित एक अभिनंदन समरोह में प्रिंसिपल कर्नल प्रशांत सक्सेना ने ट्राफी को औपचारिक तौर पर स्कूल कैप्टन कैडेट आयुष्मान पराशर को सुपूर्द किया। इस मौके पर सभागार में जहाँ सम्पूर्ण स्कूल उपस्थित था वही सत्र् - 2015 - 2022 बैच तथा 148 वें NDA कोर्स के सैकेपियन भी खड़गवासला (पूणे) से ऑनलाइन मौजूद हुए।


इस मौके पर अपने सम्बोधन में कर्नल प्रशांत सक्सेना ने इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, आफिसर्स, सभी कर्मचारियों तथा विधार्थियों को दिया। 


 बताने योग्य है कि विगत 1961 से सैनिक स्कूल कपूरथला चल रहा है। यह कपूरथला के महाराजा जगतजीत सिंह के महल में तब से लेकर आज तक अनवरत गति से अपनी उपलब्धियों के लिए जाना जाता रहा है। यहाँ की उपलब्धियों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री,  राष्ट्रपति, गवर्नर, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अनेकों देश और विदेशों के शख्सियत यहाँ आ चुके हैं। 


प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब के लोगों में अपने इस इकलौता लोकप्रिय संस्थान की उपलब्धि पर गर्व है और सभी में हर्ष व्याप्त हैl स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल प्रशांत सक्सेना, उप प्राचार्या विंग कमांडर दीपिका रावत एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर जेबीएस बेग ने इस उपलब्धि का श्रेय यहाँ के शिक्षकों एवं छात्रों को देते हुए इन्हें बहुत-बहुत बधाई दी है।


No comments