कपूरथला में ट्रक और बाइक की भयानक टक्कर, एक बाइक सवार का हाथ कटा ...
- एक्सीडेंट के बाद ट्रक बाइक सवारों को कुचला, एक व्यक्ति की टांग पर चढ़ा टायर
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के सुलतानपुर लोधी रोड पर देर शाम एक ट्रक और बाइक का भयानक एक्सीडेंट हो गया जिसमें बाइक सवार तीनों युवक गंभीर घायल हो गए बाइक सवार युवकों में से एक युवक का हाथ शरीर से अलग हो गया जबकि एक युवक की टांग से ट्रक का टायर गुजरने से उसकी टांग टूट गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।
भीषण एक्सीडेंट के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाला जब कोई नहीं मिला तो वहां से गुजर रहे समाज सेवक हंसराज नहीं ऑटो की मदद से तीनों घायलों को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया।
ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि तीनों की हालत बहुत गंभीर है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है घटना की सूचना संबंधित पुलिस थाना को भी दे दी गई है।
तीनों घायलों की पहचान अवतार सिंह पुत्र इंदर सिंह, सागर पुत्र विजय कुमार, और बब्बी पुत्र हरबंस लाल वासी लेदर कंपलेक्स जालंधर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर रोड पर गांव शेखुपुर से थोड़ा आगे देर शाम ट्रक नंबर RJ13GA4732 ने बाइक (PB08 DZ 3286) सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों व्यक्ति कपूरथला से RCF निजी काम के लिए जा रहे थे।
ट्रक की टक्कर के बाद तीनों बाइक सवार जमीन पर गिर गए उनमें से अवतार सिंह की टांग ट्रक के पहिए के नीचे आने से टूट गई। और बाइक चलाक की मौके पर ही बाजू शरीर से अलग हो गई। और उसकी टांग भी टूट गई। जबकि तीसरा व्यक्ति भी गंभीर जख्मी हो गया।
घटनास्थल से कोई भी व्यक्ति इन तीनों घायलों को उठाने को तैयार नहीं था तो इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाज सेवक हंसराज और उनकी पत्नी नीलम रानी ने अपना नैतिक फर्ज समझते हुए तीनों घायलों को ऑटो रिक्शा द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने कहा कि इन तीनों की हालत बहुत गंभीर और चिंताजनक है ड्यूटी डॉक्टर ने इन तीनों को प्राथमिक उपचार देखकर अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है।
खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन करने के लिए क्लिक करें ...👈👈














No comments