गोइंदवाल जेल की घटना के बाद कपूरथला मॉडर्न जेल में चला सर्च ऑपरेशन, खुद तैयार किए हथियार मिले .. ??
- DSP D सहित 50 पुलिस कर्मियों की टीम ने सभी बैरको की ली तलाशी
- लोहे की रॉड को घिसकर तैयार किए कुछ तेजधार हथियार तथा डंडों से बने हथौड़े हुए बरामद -- DSP बरजिंदर
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
पंजाब के तरनतारन जिले की गोइंदवाल जेल में सिद्दू मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टरो की हत्या की घटना के बाद कपूरथला पुलिस हरकत में आ गई है। जिला पुलिस टीम ने गंभीरता दिखाते हुए आज कपूरथला मॉडर्न जेल में सर्च अभियान चलाया है। इस बात की पुष्टि DSP D बरजिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि 50 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम तथा CRPF की टीम के साथ जेल की सभी बैरको की तलाशी ली गई। जिस ऑपरेशन में कैदिओ दवारा खुद तैयार किए तेजधार हथियार तथा हथोड़े बरामद हुए हैं।
वहीं विभागीय सूत्रों की माने तो गोइंदवाल जेल की तर्ज पर कपूरथला मॉडर्न जेल में भी गैंगवार होने के आसार थे। इसी को देखते हुए जिला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आज का सर्च अभियान चलाया है।
DSP डी बरजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तरनतारन जिले की गोइंदवल जेल की घटना के बाद कपूरथला में भी गैंगवार होने की आशंका को देखते हुए आज जेल में सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें DSP सिटी, सीआईए स्टाफ की टीम तथा DSP जेल कुंवर विजय पाल तथा DSP हेमंत शर्मा भी मौजूद थे। जिला पुलिस की टीम के साथ जेल में तैनात CRPF टीम ने भी सर्च अभियान में पूरा सहयोग दिया है।
DSP बरजिंदर सिंह ने यह भी बताया कि जेल सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ तेजधार हथियार ऐसे बरामद हुए हैं, जो कि लोहे की पत्ती तथा रॉड को घिसकर तैयार किये गए है। वही लकड़ी के मोटे डंडों से बनाए गए हथौड़े भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जेल के माहौल को शांतिपूर्ण रखने तथा गंभीर क्राइम के अपराधिओं, गैंगस्टरो पर तीखी नजर रखने के लिए आगे भी सर्च अभियान चलते रहेंगे।
- लारेंस-जग्गू के गुर्गें अलग-अलग बैरक में किए ट्रांसफर ....
गोइंदवाल जेल में गैंगस्टर्स की हत्या के बाद गोल्डी बराड, लारेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के बीच बढ़ी तल्खी को देखते हुए माडर्न जेल कपूरथला प्रशासन ने लारेंस व जग्गू गैंग से संबंधित बंद छह-छह गुर्गों को अलग-अलग हाई सिक्योरिटी जोन में ट्रांसफर कर दिया गया है। एसपी-जेल इकबाल सिंह धालीवाल ने बताया कि इन दोनों गैंग के गुर्गे कहीं आपस में न भिड़ जाए, इसके लिए बाकायदा सिक्योरिटी बढ़ाई गई है और दोनों हाई सिक्योरिटी जोन की बैरकों के बाहर भी जेल कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है।
- एडीजीपी जेल ने माडर्न जेल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की ...
गोइंदवाल केंद्रीय जेल की घटना के बाद सोमवार को एडीजीपी जेल बी.चंद्रशेखर ने माडर्न जेल कपूरथला का औचक निरीक्षण किया। SP-जेल इकबाल सिंह धालीवाल के साथ एडीजीपी ने माडर्न जेल की सभी बैरकों और हाई सिक्योरिटी जोनों की बैरकों का गहनता से दौरा किया और सुरक्षा के इंतजामात का बारीकी से अध्ययन किया। एडीजीपी ने जेल की सुरक्षा प्रबंधों पर तसल्ली प्रकटाई।
वहीं दूसरी तरफ कपूरथला जेल सुपरीटडेंट इकबाल सिंह ने बताया कि आज के सर्च ऑपरेशन के लिए उन्होंने खुद पुलिस टीम को बुलाया था और जेल प्रबंधन की पूरी टीम उनके साथ थी। आज के सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ खास नहीं मिला है जबकि पिछले पूरे सप्ताह में किए गए प्रीवेंटिव सर्च अभियान में कुछ राड से घिसकर कर बनाई गई तेज धार पत्तियां, एक पाइप को घिसकर बनाया गया हथियार तथा कुछ कनस्ततरो को काटकर बनाई गई तेज पत्तियां बरामद हुई थी।
खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन करने के लिए क्लिक करें ...👈👈














No comments