बड़ी खबर ----- BBC के दिल्ली, मुंबई ऑफिस में आयकर टीम का छापा ....
- कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा --- "पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा"
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली
BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) की टीम पहुंचने की खबर मिली है। जानकारी अनुसार दिल्ली के KG मार्ग क्षेत्र में HT टॉवर की पांचवीं और छठी मंजिल और मुंबई के सांताक्रुज क्षेत्र में BBC का ऑफिस है। यहां आयकर विभाग की लगभग 60 से 70 अधिकारिओ की टीम ने रेड की है। सूत्रों की माने तो टीम की छापेमारी दौरान सारे स्टाफ के मोबाइल फोन बंद करा दिए गए। और सभी को मीटिंग रूम में बैठने को कहा गया।
वहीँ मुंबई के सांताक्रूज क्षेत्र में BBC स्टूडियोज पर भी टीम जाँच कर रही है। विभागीय सूत्रों अनुसार, BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। इसी को लेकर सर्वे किया जा रहा है। हालांकि, आयकर विभाग या BBC की तरफ से अब इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है।
दूसरी तरफ BBC के ऑफिसों पर IT की कार्रवाई को अलग नजरिये से देखते हुए कांग्रेस ने PM मोदी पर बनी उसकी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है। पार्टी नेता ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल बताया है। ट्वीट में लिखा है कि -- "पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।"













No comments