Breaking ---- मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद दो आरोपियों की मौत ... ??
- जेल में हुई गैंगवार में तीन बदमाश हुए थे घायल
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मे शामिल 2 गैंगस्टरों का पंजाब की गोइंदवाल जेल में मौत होने का समाचार है। यहां शनिवार को एक गैंगवार हुई थी। जिसमें मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो गई है। जबकि एक घायल केशव की हालत गंभीर है। तीनों के सिर पर तेजधार हथियार से वार किया गया है। तरनतारन के EMO डॉ. जगजीत सिंह के अनुसार जेल से लाए गए तीनों जख्मियों में 2 की मौत हो चुकी थी जबकि तीसरे की हालत गंभीर है।
शुरूआती जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान की जेल में हवालातियों के साथ मामूली बात को लेकर झड़प हो गई थी जिसके बाद उसे हवालातियों ने मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि 3 से 4 हवालाती इस झड़प में घायल हुए है। गैंगस्टर मंदीप तूफान जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य है।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दिन मनदीप तूफान भी घटनास्थल के आसपास ही मौजूद था। गोल्डी बराड़ ने जग्गू भगवानपुरिया के खास मंदीप तूफान के अलावा मनी रईया को स्टैंडबाय पर रखा था। इन्हें जगरूप उर्फ रूपा और मनप्रीत मन्नू को कवर देने के लिए कहा गया था। जग्गू भगवानपुरिया से पूछताछ के बाद मनदीप तूफान का नाम सामने आया था।
खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन करने के लिए क्लिक करें ...👈👈













No comments