ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के विधायक राणा के खास कांग्रेसी सरपंच तथा पंच सस्पेंड ... ??

- पंचायती जमीन पर कब्जे मुक्त करवाने की बजाए टाइल फैक्ट्री लगाने का आरोप   

- गांव वासियों की शिकायत और BDPO की रिपोर्ट के बाद विभाग ने की कार्यवाही   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब        

पंजाब में कपूरथला मी विधायक राणा गुरजीत सिंह के खास माने जाते गांव बूट के सरपंच तथा एक पंच को विभाग ने तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दोनों पर आरोप है कि पंचायती जमीन पर इन्होंने नजयज कब्जा मुक्त करवाने की बजाय पंच द्वारा पंचायती जमीन पर टाइल फैक्ट्री लगाई हुई थी तथा विकास फंडों का उचित इस्तेमाल नहीं किया। इस बात की पुष्टि करते हुए BDPO अमरजीत सिंह ने कहा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरेक्टर द्वारा उनकी रिपोर्ट के बाद अंजाम में लाई गई है।   

जानकारी अनुसार गांव वासिओ की शिकायत के बाद DDPO कपूरथला ने अपने पत्र No. 1964, BDPO ढिलवां द्वारा पत्र No. 365 / 09.05.2022 द्वारा विभाग को सूचित किया गया था कि राजपाल सिंह सरपंच, ग्राम पंचायत बूट ने अवैध कब्जा हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है, वहीं सुभानपुर-कपूरथला रोड पर खुद दुकान व मकान बनवाए हैं। वहीँ बलविंदर सिंह पंच ने टाइल फैक्ट्री लगाई है। पंचायत का मुख्य क्षेत्र सड़क पर होने के कारण सरपंच, सरपंच के परिवार सहित अन्य कई लोगों ने अवैध कब्जे के कारण पंचायत को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। इसलिए राजपाल सिंह सरपंच व बलविंदर सिंह पंच के खिलाफ अवैध कब्जा करने तथा फंडो के दुरूपयोग के आरोप में कार्यवाही की जाये।   

ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरेक्टरगुरप्रीत सिंह खेहरा ने राजपाल सिंह सरपंच एवं बलविंदर सिंह पंच को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा था। और उनका जवाब संतुष्टिपूर्ण न होने के बाद दोनों पर कार्यवाही की गई है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरेक्टर ने दोनों पर लगे आरोपों के संबंध में राजपाल सिंह सरपंच एवं बलविंदर सिंह पंच को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। और BDPO ढिलवां को निर्देश दिए गए है कि इनसे संबंधित बैंक खाते तुरंत सील कर दिया जाए।  

बीडीपीओ दिलवा अमरजीत सिंह ने बताया कि विभाग के डायरेक्टर के आदेश के बाद सभी बैंक खातों को सील कर दिया गया है। आने वाले दिनों में बकाया 7 पंचो की सहमति से कार्यकारी सरपंच का चुनाव किया जाएगा। 

No comments